अंजली द्विवेदी के घर-घर में बसे हैं श्याम प्रभु गीत पर खूब झूमे श्रद्धालु

बखरी के हनुमान राइस मिल परिसर में आयोजित दो दिवसीय श्री श्याम महोत्सव का समापन हो गया.
बखरी. बखरी के हनुमान राइस मिल परिसर में आयोजित दो दिवसीय श्री श्याम महोत्सव का समापन हो गया. श्याम ज्योत महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को देर रात तक श्रद्धालुओं से गुलजार रहा. मौके पर हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने क्षेत्र के सुख समृद्धि व कल्याण के लिए भगवान से कामना की. दिन भर नृत्य संगीत व खाटू श्याम बाबा का स्मरण करते हुए श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की.इस दौरान कार्यक्रम परिसर में इत्र की वर्षा एवं फूलों की होली भी हुई. जिसका श्रद्धालुओं ने जमकर लुत्फ उठाया.वहीं दस हजार से अधिक लोगों ने भंडारा में भाग लिया. क्या महिला,क्या पुरुष,क्या अमीर क्या गरीब सभी ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया.
श्याम महोत्सव के अंतिम दिन पूरा वातावरण बाबा के शृंगार व भक्ति भजन से रहा सराबोर
इस आयोजन में श्याम कमेटी से जुड़े सचिव गुड्डू खेतान ने बताया कि बाबा की असीम कृपा से यह सबकुछ संभव हो पाया है, जो देर रात तक कोलकाता और बरेली से आए कलाकार ग्रुप पूर्वा मिश्रा के द्वारा मेरे मन में बसने वाले हैं रा,खाटू में वैरा सामरा, अंजली द्विवेदी की राम आयेंगे, हर घर भगवा लहरेगा, घर घर में बसे हैं श्याम, काली कमली वाला आदि भक्ति संगीत और काजोल नृत्य ग्रुप ने शीश के दानी, वीर हनुमान, फागुन में आयो श्याम उत्सव सहित कई प्रसंगों का चित्रण व खाटू श्याम बाबा की मनमोहक झांकी की बेहतरीन प्रस्तुति पर मौजूद भक्त झूमते नजर आए. कलाकारों की प्रस्तुति पर भक्त इतने ओत-प्रोत हो गए कि अपने आपको नृत्य करने से नहीं रोक सके. बताया कि पूजा अर्चना के पश्चात 34 लोगों ने सवामनी तथा 303 लोगों के द्वारा छप्पन भोग प्रसाद का भोग लगाया गया. वही भंडारा के लिए 44 श्रद्धालुओं ने दान कर सहयोग दिया है. कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान कमेटी सदस्यों की टीम द्वारा सभी कलाकारों को मिथिला पाग, प्रतीक चिन्ह और शाल देकर सम्मानित किया गया, जबकि विधायक सूर्यकांत पासवान को जय श्री श्याम लिखे प्रतीक चिन्ह एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. मौके पर नावकोठी मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिट्टू, मनोजंजन वर्मा, श्याम कमेटी बखरी के अध्यक्ष अजय गोयनका, उपाध्यक्ष राजेश टमकोरिया सह कोषाध्यक्ष रितेश केशरी, मुकेश टिबड़ेवाल, रणधीर तुलस्यान, विकास वर्मा, अंकक्षेक प्रदीप नेमानी, कार्यक्रम संयोजक अशोक इश्वर, विशिष्ट सदस्य कैलाश चौधरी, मीडिया प्रभारी अतुल अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य रवीश सिंह, दीपक सुल्तानिया, रोशन अग्रवाल, आतीश चौधरी, सोनू चौरसिया, रौनक पारलीवाल, कुणाल चौधरी, सदस्य गौतम सिंह राठौर, विनोद टिबड़ेवाल, अशोक तुलस्यान, कुंज बिहारी अग्रवाल, प्रभात टिबड़ेवाल, धीरज कुमार गुप्ता, संजीव बजाज, सौरभ अग्रवाल, कैलाश टिबड़ेवाल, मोहित जालान शरद भरोदियां, अमित टिबड़ेवाल, अमित सहनी सहित अन्य लोग मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




