स्वतंत्रता सेनानी राजकुमार शुक्ला की मनायी गयी पुण्यतिथि

Updated:
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानी राजकुमार शुक्ला की मनायी गयी पुण्यतिथि

गढ़पुरा बाजार के गायत्री मंदिर परिसर में स्वतंत्रता सेनानी राजकुमार शुक्ला की पुण्यतिथि मनाई गई.

विज्ञापन

गढ़पुरा. गढ़पुरा बाजार के गायत्री मंदिर परिसर में स्वतंत्रता सेनानी राजकुमार शुक्ला की पुण्यतिथि मनाई गई. इस अवसर मौजूद लोगों ने राजकुमार शुक्ला के चित्र पर पुष्पांजलि किया गया. गायत्री परिवार गढ़पुरा के सुशील कुमार सिंघानिया ने बताया कि बिहार के चंपारण जिले के किसान थे. जिन्होंने गांधीजी को चंपारण सत्याग्रह के लिए राजी किया था. वह चंपारण क्षेत्र में नील की खेती करने वाले किसानों की दुर्दशा से आहत थे और उन्होंने गांधीजी से इस समस्या को हल करने के लिए मदद मांगा था. उन्होंने कहा कि राजकुमार शुक्ला जैसे महान और अमर क्रांतिकारी को हमने लगभग भुला दिया है उनकी स्मृति में हमारे पास क्या है मैं तो उन्हें आधुनिक भारत दधीचि कहूंगा जिन्होंने अपना तन मन धन और अपनी जान दे दी. उन्हें आज तक कोई भारत रत्न नहीं दिया. मौके पर हसनपुर प्रखंड उप प्रमुख विनोद यादव, मनोज यादव, लालू यादव, अशोक सिंघानिया, विनोद स्वर्णकार, अरविंद यादव, संजय बजाज, डोमन महतो अत्यादि अपना अपना विचार रखें एवं स्वतंत्रता सेनानी राजकुमार शुक्ला के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन