अपराधियों ने युवक को गोली मारकर किया घायल, स्कॉर्पियो बरामद

बरौनी थाना क्षेत्र के मोती चौक के पास बाइक सवार युवक को घर जाने के दौरान अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया
बेगूसराय. बरौनी थाना क्षेत्र के मोती चौक के पास बाइक सवार युवक को घर जाने के दौरान अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल युवक की पहचान फुलवड़िया थाना क्षेत्र के मालती गांव निवासी बलराम चौधरी के 24 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार चौधरी उर्फ सोनू के रूप में की गयी. बदमाशों ने उसे गोली बाये जांघ में मारी है. जिसके जांघ का मुख्य नस कट गया है. जिसके कारण उसकी स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है. घटना के बाद घायल को परिजनों ने एलेक्सिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया. जहां डॉ धीरज शांडिल्य के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम घायल को बचाने में जुटे हुए हैं. इस संबंध में एसपी मनीष ने बताया कि मंगलवार की रात्रि में उक्त युवक को गोली मारकर घायल किया गया. पुलिस की टीम घायल तक पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. एसपी ने बताया कि पुलिस टीम के द्वारा स्थानीय लोगों से पूछताछ करते हुए शिव पार्वती लाइन होटल के पास बीआर 01 पीजी-3091 को बरामद किया गया. गोली लगने के कारणों व आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




