अपराध की योजना बनाते कट्टे व शराब के साथ बदमाश गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
अपराध की योजना बनाते कट्टे व शराब के साथ बदमाश गिरफ्तार

खोदावंदपुर सीमान चौक के समीप एक बगीचे में अपराध की योजना बनाते हुए एक बदमाश को स्थानीय पुलिस ने शनिवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक लोडेड देशी कट्टा एवं पांच बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

खोदावंदपुर. खोदावंदपुर सीमान चौक के समीप एक बगीचे में अपराध की योजना बनाते हुए एक बदमाश को स्थानीय पुलिस ने शनिवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक लोडेड देशी कट्टा एवं पांच बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार बदमाश की पहचान चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के आकोपुर गांव निवासी जालो महतो के पुत्र बबलू महतो के रूप में की गयी.

खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के सीमान चौक के समीप बगीचे में पुलिस ने की छापेमारी

इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी सीमान चौक के समीप एक बगीचा में जुटे हुए हैं और शराब पी रहे हैं. ये बदमाश किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. उक्त सूचना पर जब बगीचा में पुलिस पहुंची तो वहां मौजूद कुछ युवक पुलिस को देखकर भागने लगे. एक युवक को पुलिस ने एक लोडेड देशी कट्टा एवं पांच बोतल विदेशी शराब के साथ धर दबोच लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार बदमाश बबलू को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन