ePaper

मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत बच्चों को किया गया जागरूक

Updated at : 20 Dec 2025 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत बच्चों को किया गया जागरूक

मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत प्रखंड के सभी प्राइमरी, मिडिल स्कूल में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

नावकोठी. मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत प्रखंड के सभी प्राइमरी, मिडिल स्कूल में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बच्चों को जल एवं भूमि का संरक्षण,वायु प्रदूषण एवं पेड़-पौधों के संरक्षण के संदर्भ में विशेष जानकारी दी गयी. उत्क्रमित मध्य विद्यालय सैदपुर विष्णुपुर के हरिहर सहनी,उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकमुजफ्फर में कन्हैया कुमार,प्राइमरी स्कूल विष्णुपुर में धर्मशील कुमार,अपग्रेड मिडिल स्कूल नीरपुर में रणधीर कुमार,बगरस बिशनपुर में ओमप्रकाश सहित अन्य ने स्कूल में बच्चों को जल की महत्ता पर चर्चा करते हुए कहा कि जल ही जीवन है,जल के बिना जीवन संभव नहीं है.जल को धन की तरह संचय करना चाहिए.भूमि के संरक्षण के लिए विशेष रूप से पौधरोपण अभियान चलाया जाना चाहिए.सभी लोगों को कम से कम एक पेड़ आवश्यक रूप से लगाना चाहिए. वायु प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचने के लिए सुझाव देते हुए कहा कि आम जन मानस विषैले गैस को स्वसन क्रिया में लेने को मजबूर है. वातावरण में जहरीली गैस का प्रतिशत बढ़ता जा रहा है जो मानव जीवन के लिए खतरनाक साबित होगा.पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी लोगों को चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगायें.प्राचीन संस्कृति में लोग प्रकृति से प्रेम करते थे, लेकिन वर्तमान में लोग प्रकृति का दोहन करने में लगे हुए हैं. पर्यावरण संरक्षण के लिए कोई सरकार या संस्था को ही नहीं बल्कि सभी जनमानस को कदम बढ़ाने की आवश्यकता है.साथ ही प्रदुषण को कम करने की जानकारी देते हुए बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए मॉकड्रिल कराया एवं अधिक से अधिक पेड़ पौधा लगाने का संकल्प लिया.मौके पर विद्यालय के प्रधान अशोक शर्मा,शंभू महतो,ललन कुमार,संजीत महतो,मनटुन महतो,प्रियरंजन कुमार,देवेंद्र पासवान,प्रवीण कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन