बरौनी जंक्शन पर लगेज स्कैनर के रोलर में फंसा बच्चे का हाथ, हुआ घायल

Updated:
विज्ञापन
बरौनी जंक्शन पर लगेज स्कैनर के रोलर में फंसा बच्चे का हाथ, हुआ घायल

बरौनी जंक्शन पर लगेज स्कैनर मशीन के रोलर में डेढ़ साल के बच्चे का हाथ फंस गया। घायल बच्चे को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

Barauni News: बरौनी जंक्शन पर पूछताछ केंद्र के पास पोर्टिको में रखी लगेज स्कैनर मशीन के रोलर में अचानक एक डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे का हाथ फंस जाने से अफरा-तफरी मच गई. यह घटना बुधवार की बताई जा रही है. इस हादसे में बच्चा घायल हो गया, जिसे रेल प्रशासन के सहयोग से बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया.

खेलते-खेलते मशीन के पास पहुंचा मासूम

जानकारी के अनुसार, बच्चा अपने परिजनों के साथ जंक्शन के पोर्टिको में मौजूद था. इसी दौरान खेलते-खेलते वह लगेज स्कैनर के नीचे पहुंच गया और उसका हाथ मशीन के रोलर में फंस गया. घटना के बाद मौके पर यात्रियों की भारी भीड़ जुट गई, जिसके बाद लोगों ने काफी सावधानी बरतते हुए किसी तरह बच्चे का हाथ बाहर निकाला.

खुले में मशीन रखने पर उठे सवाल

जीआरपी बरौनी इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि घायल बच्चे को बेहतर इलाज के लिए तुरंत बेगूसराय सदर अस्पताल भिजवाया गया है. वहीं, स्थानीय यात्रियों और लोगों ने परिसर में खुले स्थान पर लगेज स्कैनर मशीन रखे जाने को रेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही करार दिया है.


विज्ञापन
Niraj Kumar

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन