मलकुआ गांव में मुख्यमंत्री महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित

Updated:
विज्ञापन
मलकुआ गांव में मुख्यमंत्री महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित

बखरी प्रखंड के परिहारा पंचायत अंतर्गत मलकुआ गांव में बुधवार को विशाल जीविका महिला ग्राम संगठन के तत्वावधान में मुख्यमंत्री महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बखरी. बखरी प्रखंड के परिहारा पंचायत अंतर्गत मलकुआ गांव में बुधवार को विशाल जीविका महिला ग्राम संगठन के तत्वावधान में मुख्यमंत्री महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, सामाजिक उत्थान और जागरूकता को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई.इस दौरान महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए सामाजिक बदलाव में उनकी भागीदारी को लेकर शपथ भी दिलाई गई.कार्यक्रम की शुरुआत जीविका बीपीएम सुशील कुमार के संबोधन से हुई.जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री महिला संवाद की उद्देश्यों की जानकारी दी गई और बताया कि यह कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम कदम है.मौके पर एसी पवन कुमार साह,लेखापाल सोनी कुमारी,सीसी सोनी कुमारी,देवव्रत कुमार,सीएफ रीता कुमारी,निशा देवी,सहयोगी भवेश कुमार सहित जीविका दीदी और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन