ePaper

संत पॉल पब्लिक स्कूल में छठ पूजा व रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Updated at : 19 Oct 2025 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
संत पॉल पब्लिक स्कूल में छठ पूजा व रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

संत पॉल पब्लिक स्कूल तेघड़ा में भगवान सूर्य को समर्पित छठ पूजा एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन बड़े ही धूमधाम और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ किया गया.

विज्ञापन

तेघड़ा. संत पॉल पब्लिक स्कूल तेघड़ा में भगवान सूर्य को समर्पित छठ पूजा एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन बड़े ही धूमधाम और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ किया गया. विद्यालय के प्रातःकालीन प्रार्थना सभा परिसर में शिक्षक भीम कुमार के निर्देशन तथा शिक्षिका प्रीति प्रिया एवं भारती सिंह के सहयोग से विधिवत छठ पूजा सम्पन्न की गई. कार्यक्रम में अनिषा, आराध्या, सुहानी, राधा, सुप्रिया, प्राची, हर्ष राज, अभिजीत, आर्यन, अर्श, रवि रंजन एवं तेजस्वी आनंद सहित अनेक छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक सुनील कुमार सिंह ने कहा कि छठ पूजा और रंगोली प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को भारतीय सभ्यता, संस्कृति और कला से जोड़ना तथा उनमें संस्कारों का संचार करना है. उन्होंने कहा कि छठ पर्व सूर्य देव की उपासना के माध्यम से प्रकृति, जल और वायु के संरक्षण का संदेश देता है. वहीं रंगोली भारतीय परंपरा का प्रतीक है, जो घर-परिवार के वातावरण को पवित्र बनाती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है. विद्यालय की प्राचार्या तनु सौरभ ने कहा कि सूर्य देव को समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. उनकी पूजा जीवन में प्रगति और कल्याण की कामना को दर्शाती है. उन्होंने आगे कहा कि रंगोली परंपरा और कला का ऐसा संगम है जो समाज में एकता, प्रेम और आनंद का वातावरण निर्मित करता है. कार्यक्रम में संगीत शिक्षक प्रफुल्ल कुमार की रचना कहां बैठल बारी छठी मैया’ की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति आयुषी, कुमकुम, दिव्यज्योति, स्नेहा, लता सुमन और अनामिका द्वारा की गई, जिसे दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा. कार्यक्रम के सफल संचालन में समन्वयक राम कुमार मिश्रा, उप-प्राचार्य संजीव कुमार मिश्रा, राम पुनीत राय, अविनाश कुमार, संजीत कुमार, प्रेम माधुरी, कंचन कुमारी, राकेश कुमार, संजीव कुमार सिंह सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन