गर्मियों में आपका फोन भी गर्म हो रहा तो तुरंत अपनाएं ये 5 तरीके, ओवरहीटिंग से मिलेगा छुटकारा

Published by :Ankit Anand
Published at :16 Apr 2026 4:34 PM (IST)
विज्ञापन
Phone Overheating Issue

स्मार्टफोन ओवरहीटिंग (Photo: Prizm Institute)

Phone Overheating Issue: गर्मी में स्मार्टफोन का ओवरहीट होना एक काफी नॉर्मल प्रॉब्लम है. लेकिन कुछ आसान उपाय इसे रोक सकते हैं. ब्राइटनेस कम रखना, एयरप्लेन मोड इस्तेमाल करना, ओवरचार्जिंग से बचना जैसी आदतें फोन को ठंडा और स्मूद बनाए रखने में मदद करता है.

विज्ञापन

गर्मी बढ़ते ही सिर्फ आप ही नहीं, आपका स्मार्टफोन भी परेशान होने लगता है. ज्यादा टेम्परेचर का असर इसकी बैटरी और परफॉर्मेंस दोनों पर पड़ता है. इससे फोन जल्दी गर्म होने लगता है. लेकिन टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप अपने फोन को ठंडा रख सकते हैं और उसे स्मूद तरीके से चला सकते हैं. आइए आपको बताते हैं.

स्क्रीन की ब्राइटनेस कम रखें  

अगर आपका फोन जल्दी गर्म हो रहा है, तो सबसे पहले स्क्रीन की ब्राइटनेस कम करके देखें. ज्यादा ब्राइटनेस सिर्फ बैटरी ही नहीं खाती, बल्कि फोन पर एक्स्ट्रा लोड भी डालती है. जब ब्राइटनेस हाई रहती है, तो डिवाइस को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. यही चीज फोन गर्म होने की बड़ी वजह बन जाती है.

एयरप्लेन मोड का यूज करें  

कई बार ऐसा होता है कि मेट्रो में सफर करते समय या कम नेटवर्क वाले इलाके में फोन ठीक से काम नहीं करता. कॉल कटती रहती है और नेटवर्क भी परेशान करता है. ऐसे में Airplane Mode एक छोटा सा लेकिन काम का ट्रिक है. इसे ऑन करते ही फोन के सारे नेटवर्क बंद हो जाते हैं. इससे फोन को थोड़ा ब्रेक मिलता है और वो जल्दी कूल भी हो जाता है.

फोन को ओवरचार्ज न करें 

फोन को 100% चार्ज होते ही चार्जर से हटा देना सही रहता है. ज्यादा देर तक चार्जिंग पर छोड़ने से फोन गर्म होने लगता है. यह उसकी बैटरी और अंदर के पार्ट्स को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकता है.

फोन का कवर हटा दिए करें 

अक्सर हम अपने स्मार्टफोन को सेफ रखने के लिए मोटे रबर कवर लगा लेते हैं, लेकिन यही कवर कई बार फोन की गर्मी बाहर निकलने नहीं देते. नतीजा यह होता है कि फोन और ज्यादा गरम हो जाता है. अगर आप घर के अंदर हैं, तो थोड़ी देर के लिए बैक कवर हटा दें. इससे फोन जल्दी ठंडा होगा और अंदर फंसी हुई गर्मी आसानी से बाहर निकल जाएगी.

सीधी धूप में फोन यूज करने से बचें 

गर्मी में कोशिश करें कि फोन को सीधी धूप में यूज न करें. धूप में स्क्रीन देखने के लिए ब्राइटनेस बढ़ानी पड़ती है, जिससे फोन जल्दी गर्म हो जाता है. खासकर गेमिंग जैसी हैवी एक्टिविटी से बचें, क्योंकि ये फोन की हीट को और बढ़ा देती है और परफॉर्मेंस पर भी असर डाल सकती है.

यह भी पढ़ें: अब नहीं भटकेंगे मेहमान, Google Maps का Plus Code बताएगा घर का सटीक लोकेशन

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola