सड़कों का अतिक्रमण कर लगायी गयी दुकानों पर चलाया गया बुलडोजर

Updated:
विज्ञापन
सड़कों का अतिक्रमण कर लगायी गयी दुकानों पर चलाया गया बुलडोजर

एनएच-31 पर जिला प्रशासन व ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रुप से जाम से निजात दिलाने के लिए अतिक्रमण मुक्ति अभियान चलाया.

विज्ञापन

बेगूसराय. एनएच-31 पर जिला प्रशासन व ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रुप से जाम से निजात दिलाने के लिए अतिक्रमण मुक्ति अभियान चलाया. इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के द्वारा अवैध रूप से सड़कों का अतिक्रमण कर रहे दुकानों को बुलडोजर के माध्यम से तोड़कर हटा दिया गया. शहर में जाम की समस्या से लोग लगातार परेशान हो रहे हैं. जिला प्रशासन द्वारा लगातार और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए अभियान चलाई जाती है तो कुछ दिनों तक ठीक रहता है फिर कुछ दिनों के बाद सड़क का अतिक्रमण हो जाता है. अब जिला प्रशासन ने भी कमर कस ली है.

एनएच-31 पर जिला प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

इस कड़ी में आज यह अभियान चलाया गया. इस दौरान सड़कों पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. इस दौरान ट्रैफिक डीएसपी रंजीत कुमार ने बताया है कि एनएच 31 पर ओवर ब्रिज काम चल रहा है. उसे ओवरब्रिज बनाने में जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी. इसी को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण मुक्ति अभियान चलाया गया. इस दौरान उन्होंने बताया है कि बेगूसराय में जाम की समस्या बनी रहती है. जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए आज जिला प्रशासन एवं ट्रैफिक पुलिस के द्वारा अतिक्रमण मुक्ति अभियान चलाया गया. जिसमें कई दुकानों को सड़क किनारे से हटाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन