बेगूसराय में BPSC परीक्षा पास कर SDM बने कुमार सेनजीत का फूल-माला, ढोल-नगाड़ों और बाइक रैली से हुआ स्वागत

Updated:
विज्ञापन
BPSC Success Story

कुमार सेनजीत का हुआ भव्य स्वागत

BPSC Success Story : बेगूसराय के नावकोठी प्रखंड स्थित पहसारा गांव में बीपीएससी परीक्षा में एसडीएम पद पर चयनित कुमार सेनजीत का भव्य स्वागत किया गया. ग्रामीणों ने फूल-माला, ढोल-नगाड़ों और बाइक रैली के साथ उनका अभिनंदन किया. समारोह में उन्होंने युवाओं को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य पर फोकस रखने का संदेश दिया.

विज्ञापन

बेगूसराय, नावकोठी से एस.एम. बेग की रिपोर्ट
BPSC Success Story : नवाकोठी प्रखंड के पहसारा पंचायत भवन में रविवार को बीपीएससी परीक्षा में सफल होकर एसडीएम पद पर चयनित कुमार सेनजीत के प्रथम पैतृक गांव आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. उनकी सफलता पर पूरे गांव में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला.

ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से हुआ स्वागत

पंचायत भवन पहुंचते ही ग्रामीणों ने कुमार सेनजीत का फूल-मालाओं, बुके, अंगवस्त्र तथा ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया. युवाओं ने बाइक रैली निकालकर उनका अभिनंदन किया. पूरे गांव में जश्न का माहौल रहा और लोगों ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया.

पंचायत प्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी

समारोह की अध्यक्षता सुखदेव राम ने तथा संचालन चंद्रकिशोर ठाकुर ने किया. इस अवसर पर प्रमुख अनीता देवी, अनुभव कुमार, घनश्याम सिंह, प्रो. भगवान सिंह, मणीभूषण सिंह, रणवीर सिंह, शिवेश रंजन, चंदन कुमार, जसवंत सिंह, रामाशीष सिंह, सुखदेव मोची, अमित कुमार, विभाकर सिंह, शिवम वत्स, प्रशांत कुमार, किरण देवी, रामबाबू सिंह, सरपंच नूतन देवी, रामबहादुर यादव, सरोज झा, मुन्ना सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और ग्रामीण उपस्थित रहे.

युवाओं के लिए बने प्रेरणा

अपने संबोधन में कुमार सेनजीत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और पूरे पंचायत के आशीर्वाद को दिया. उन्होंने कहा कि गांव की मिट्टी से जुड़ाव ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने युवाओं से मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य पर केंद्रित रहकर सफलता हासिल करने का आह्वान किया.

स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित

समारोह के दौरान पंचायत की ओर से कुमार सेनजीत को पाग, चादर, स्मृति चिन्ह और पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया. उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता पूरे प्रखंड के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है.

इसे भी पढ़ें: किसान पिता के संघर्षों का परिणाम, बेटा SDO बन पहली बार पहुंचा घर, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन