बेगूसराय के युवक को रील बनाना पड़ा भारी, गंगा नदी की तेज धारा में बह गया गोलू

Updated:
विज्ञापन
बेगूसराय के युवक को रील बनाना पड़ा भारी, गंगा नदी की तेज धारा में बह गया गोलू

Bihar News: बेगूसराय के एक युवक गंगा नदी डूब गया है. बताया जा रहा है कि यह घटना रील बनाने के चक्कर में हो गयी है.

विज्ञापन

Bihar News: बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के मल्हीपुर घाट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब गंगा में रील बनाने के दौरान पानी का तेज बहाव की चपेट में आ गया. देखते देखते गंगा नदी में डूब गया. युवक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के दनौली फुलवरिया पोखड़िया गोढ़ी टोला वार्ड 2 निवासी अशोक सहनी के 18 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही मल्हीपुर ओपी थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी और सीओ के निर्देश पर स्थानीय गोताखोर हितेश कुमार की टीम भी शव की खोजबीन शुरू की. छोटी नाव से शव की खोजबीन के दौरान नदी की तेज धार में नाव असंतुलित होकर डूबने लगी. जिसे किसी तरह बचा लिया गया.

परिवार में मातम

बताया जा रहा है कि बलिया पोखड़िया निवासी रिशु कुमार अपने दोस्त गोलू कुमार और मनीष कुमार के साथ शुक्रवार को मोबाइल खरीदने बलिया बाजार गया था, जहां मोबाइल खरीदने के बाद तीनों दोस्त एक साथ गंगा स्नान करने बाइक से मल्हीपुर घाट पहुंचे. गोलू ने स्नान करने से मना कर दिया और वह घाट किनारे सीढ़ी पर बैठ गया. मनीष और रिशु ने कपड़ा और मोबाइल गोलू के पास रखकर नदी में स्नान करने लगे. इसी बीच गोलू भी अचानक कपड़ा खोलकर बिना किसी के बताये नदी में कूद गया. नदी में तेज धार होने के कारण वह बह गया.

युवक की खोजबीन जारी

घाट पर मौजूद लोगों ने बताया कि लड़का जब कूदा तो वह ऊपर नहीं आया और कुछ दूर आगे एक बार उसका हाथ का कुछ भाग दिखायी दिया. उसके बाद वह लापता हो गया. स्थानीय लोगों के अनुसार रील बनाने के चक्कर में यह घटना हुई है. डूबने की खबर मिलते ही गोलू के परिवार में कोहराम मच गया. घाट पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने बताया कि गोलू 10 बजे दिन में सोकर उठा और घर में किसी बिना बताए ही साथी के दबाव में आकर पहले बलिया फिर गंगा घाट पर पहुंच गया. सीओ संतोष कुमार ने बताया कि नदी में तेज परवाह की वजह से गोताखोर शव को बरामद करने में सफल नहीं हो पाया है, इसलिए एनडीआरएफ टीम को मंगाया जा रहा है. युवक की खोजबीन जारी है.

Also Read: Bihar Crime: सासाराम में लाठी-डंडे से पीट-पीटकर किसान की हत्या, पुलिस ने पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन