ePaper

बिहार की सरकार ने हर क्षेत्र में किया है विकास का काम : नीतीश मिश्रा

Updated at : 16 Sep 2025 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार की सरकार ने हर क्षेत्र में किया है विकास का काम : नीतीश मिश्रा

भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली महागठबंधन को पनपने नहीं देना है. आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनानी है.

विज्ञापन

खोदावंदपुर. भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली महागठबंधन को पनपने नहीं देना है. आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनानी है. इसके लिए एनडीए कार्यकर्ता पूरी तैयारी कर लें. यह बातें राजयसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने मंगलवार को कहीं. वे खोदावंदपुर के वेयर हाउस दौलतपुर परिसर में आयोजित एनडीए विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं. राज्यसभा सांसद ने कहा कि नीतीश सरकार ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है. इस मौके पर बिहार सरकार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि बिहार की नीतीश सरकार हर क्षेत्र में विकास का काम किया है. नीतीश सरकार ने प्रत्येक परिवार की एक महिला को रोजगार के लिए फ्री में 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. इसके लिए कार्य शुरू कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार ने गरीबों का सामाजिक सुरक्षा पेंशन 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया है. यह राशि हर महीने की 10 तारीख को लाभुक के खाते में भेजी जा रही है. इससे पूर्व आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से किया, जबकि मंच संचालन प्रखंड जदयू अध्यक्ष मनीष कुमार व भाजपा नेता कुंदन भारती तथा धन्यवाद ज्ञापन जदयू नेता संजय कुमार सिंह ने किया. आगत अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. मौके पर बेगूसराय जिलेभर के एनडीए गठबंधन के हजारों कार्यकर्ता व नेता मौजूद थे. इस मौके पर जदयू नेता डॉ प्रवीण कुमार के द्वारा बाइक रैली निकाली गयी. यह रैली गाजेबाजे के साथ बेगूसराय-रोसड़ा मुख्य पथ एस एच 55 होते हुए सीमान चौक, तारा चौक, बरियारपुर पश्चिमी, मिर्जापुर, बाड़ा, दौलतपुर पेट्रोल पंप चौक से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचकर संपन्न हो गया.

नीतीश सरकार के कार्यकाल में बिछा है सड़कों का जाल : जयंत राज

वहीं बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री जयंत राज कुशवाहा ने कहा कि नीतीश सरकार ने 125 यूनिट तक बिजली फ्री कर विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है. उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार के कार्यकाल में सड़कों का जाल बिछा दिया गया है. सड़कें अब अच्छी हो गयी. पुल पुलियों का निर्माण किया गया है, जिससे बिहार में हर जगह विकास दिख रहा है. वहीं जदयू के राष्ट्रीय सचिव विद्या सागर निषाद ने कहा कि नीतीश सरकार ने युवाओं को नौकरी देने में एक मिसाल कायम किया है. कार्यक्रम को लोजपा आर के राष्ट्रीय महासचिव संजय पासवान, हम पार्टी विधायक प्रफुल्ल मांझी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के युवा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पटेल, पूर्व मंत्री अशोक महतो, कुमारी मंजू वर्मा, विधानसभा प्रभारी सुबोध पटेल, जदयू प्रदेश राजनैतिक सलाहकार समिति सदस्य सह आर्थोपेडिक सर्जन डॉ प्रवीण कुमार, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव विकास कुशवाहा, लोजपा आर के जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान, हम के जिलाध्यक्ष पियूष कुमार, रालोमो प्रदेश सचिव श्याम बिहारी वर्मा, जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, युवा जिलाध्यक्ष तरुण कुमार रौशन, रामप्रवेश महतो, जदयू नेता अभिषेक आनंद, विपिन मिश्र, पंकज सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया और आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से एन डी ए सरकार का शंखनाद किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन