बीसीए मेंस सीनियर टी-20 के लिए हुई बेगूसराय टीम की घोषणा, मो दानिश बने कप्तान

Published by :MANISH KUMAR
Published at :28 Apr 2026 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
बीसीए मेंस सीनियर टी-20 के लिए हुई बेगूसराय टीम की घोषणा, मो दानिश बने कप्तान

बीसीए मेंस सीनियर टी-20 के लिए बेगूसराय टीम की घोषणा हो चुकी है. दानिश आलम को बेगूसराय टी-20 टीम का कप्तान बनाया गया.

विज्ञापन

बेगूसराय. बीसीए मेंस सीनियर टी-20 के लिए बेगूसराय टीम की घोषणा हो चुकी है. दानिश आलम को बेगूसराय टी-20 टीम का कप्तान बनाया गया. विदित हो कि बीसीए मेंस सीनियर टी-20 के मुकाबले पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में खेला जायेगा. जिसमें बेगूसराय के अलावे सुपौल सहरसा समस्तीपुर और खगड़िया की टीम शामिल हैं. मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने कहा बेगूसराय का मुकाबला 29 अप्रैल को समस्तीपुर के साथ 4 मई को सहरसा के साथ खेला जायेगा. बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बेगूसराय टीम की घोषणा करते हुए बेगूसराय टीम को शुभकामनाएं भी प्रेषित किया. चयनित टीम में दानिश आलम (कप्तान), शिवम कुमार, युवराज कुमार, गुलशन ( उप कप्तान), पृथ्वी राज, अभिषेक झा, सुधांशू कुमार, आयुष पासवान, सुमित कुमार, अतुल कुमार, अमित कुमार, मुरारी कुमार, रोहन सिंह, नीतीश कुमार, लेखा उल्लाह, विक्रांत सिंह, सौरव सिंह एवं चंदन गिरी का नाम शामिल हैं. बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि बेगूसराय टी-20 टीम के कोच के रूप में दिलजीत कुमार होंगे. टीम मैनेजर के रूप में प्रतीक भानु होंगे. इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार, कृष्ण मोहन पप्पू, ललन कुमार, जितेंद्र कुमार, मिथिलेश कुमार, राम विनीत शरण, शोभित पासवान मौजूद थे.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन