ePaper

बेगूसराय रेड ने बेगूसराय ब्लू को 44 रनों से किया पराजित

Updated at : 05 Apr 2025 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
बेगूसराय रेड ने बेगूसराय ब्लू को 44 रनों से किया पराजित

बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा 12 अप्रैल से सुपौल में आयोजित होने वाला बीसीए अंडर-19 वनडे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर आज से बरौनी फर्टिलाइजर के मैदान पर बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट टीम का सलेक्शन ट्रायल का मुकाबला बेगूसराय रेड और बेगूसराय ब्लू के बीच खेला गया.

विज्ञापन

बेगूसराय. बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा 12 अप्रैल से सुपौल में आयोजित होने वाला बीसीए अंडर-19 वनडे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर आज से बरौनी फर्टिलाइजर के मैदान पर बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट टीम का सलेक्शन ट्रायल का मुकाबला बेगूसराय रेड और बेगूसराय ब्लू के बीच खेला गया. जिसमें बेगूसराय रेड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. बेगूसराय रेड की टीम 38 ओवर में सभी विकेट खोकर 274 रन बनाएं. बेगूसराय रेड की ओर से युवराज यादव 94 और युवराज कुमार 68 रन बनाए बेगूसराय ब्लू की ओर से नवनीत राय 3 विकेट और अवनीश तथा आयुष पासवान ने 2-2 विकेट प्राप्त किया. जवाब में बल्लेबाजी करनी उतरी बेगूसराय ब्लू की टीम 38 ओवर में सभी विकेट खोकर 230 रन बनाएं. बेगूसराय ब्लू की ओर से अंकित ने 47 रन और हर्ष ने 37 रन बनाए बेगूसराय रेड की और से संदयाल और हर्ष ने 3-3 विकेट प्राप्त किया.

जिला अंडर-19 के सलेक्शन ट्रायल के तहत खेला गया मैच

मैन ऑफ़ द मैच युवराज यादव को टीम मैनेजर प्रतीक भानु और राम विनीत शरण ने संयुक्त रूप से प्रदान किया. बेगूसराय जिला अंडर-19 सलेक्शन ट्रायल के पहले मैच का उद्घाटन बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इस अवसर पर विश्वजीत कुमार, राम कुमार, जितेंद्र कुमार सहित कई लोग मौजूद थे. दूसरा सलेक्शन ट्रायल मैच 7 अप्रैल को खेला जाएगा. इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि इस सलेक्शन ट्रायल में जो भी खिलाड़ी अच्छे प्रदर्शन करेंगे उस प्रदर्शन के आधार पर बेगूसराय जिला टीम का गठन किया जाएगा. वह टीम सुपौल में होने वाले बीसीए अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में बेगूसराय की ओर से शिरकत करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन