बेगूसराय में ईंट भट्ठा कर्मी के अपहरण की सूचना निकली झूठी, पुलिस ने युवक को किया बरामद

पुलिस के साथ बरामद युवक
Begusarai News: बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ईंट भट्ठा से युवक के कथित अपहरण का मामला झूठी पाई गई. पुलिस ने युवक को खगड़िया स्टेशन से किया गिरफ्तार सकुशल बरामद कर लिया है. पूछताछ में युवक ने बताया कि ईंट भट्ठा पर कुछ लोगों द्वारा मारपीट किए जाने के बाद वह डरकर वहां से भाग गया था. पुलिस जांच से पता चल रहा है कि मामला प्रेम-प्रसंग का है.
Begusarai News: (विपिन कुमार मिश्र की रिपोर्ट) बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलमलिक गांव स्थित एक ईंट भट्ठा से युवक के कथित अपहरण और पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है. जांच में अपहरण की सूचना पूरी तरह झूठी पाई गई है.
क्या था मामला?
जानकारी के अनुसार, 16 मई को साहेबपुरकमाल थाना में आवेदन देकर बताया गया था कि 15 मई की रात फुलमलिक स्थित एसवाईएम ईंट उद्योग पर कुछ लोग पहुंचे और पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग करने लगे. आरोप लगाया गया था कि बदमाशों ने रायबरेली (उत्तर प्रदेश) निवासी राहुल कुमार के साथ मारपीट कर उसका अपहरण कर लिया.
पुलिस जांच में हुआ खुलासा
मामले को गंभीरता से लेते हुए साहेबपुरकमाल थाना कांड संख्या 126/26 दर्ज किया गया और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत जांच शुरू हुई. घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय एसपी मनीष स्वयं घटनास्थल पहुंचे और डीएसपी बलिया व थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिए. पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहुल कुमार को खगड़िया रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया. पूछताछ में राहुल ने बताया कि ईंट भट्ठा पर कुछ लोगों द्वारा मारपीट किए जाने के बाद वह डरकर वहां से भाग गया था और अपने घर रायबरेली लौटने के लिए स्टेशन पहुंचा था.
प्रेम-प्रसंग का था मामला
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि राहुल कुमार का फुलमलिक गांव की एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. वह युवती से मिलने उसके घर गया था, जहां गांव के एक व्यक्ति ने उसे देख लिया. इसके बाद युवती के परिजन ईंट भट्ठा पहुंचे और वहां मारपीट की घटना हुई. इसी दौरान राहुल वहां से भाग निकला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि युवक के अपहरण की सूचना गलत थी. फिलहाल मामले में विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By निखिल अनुराग
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










