बेगूसराय में सर्पदंश से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन
begusarai news

मौत के बाद रोते बिलखते परिजन

Begusarai News: जिले के बलिया थाना क्षेत्र के भवानंदपुर गांव में सर्पदंश से 22 वर्षीय रामजी शर्मा की मौत हो गयी. देर रात सांप काटने के बाद परिजन पहले झाड़-फूंक कराते रहे, फिर अस्पताल ले गये। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिवार और गांव में शोक है.

विज्ञापन

Begusarai News: (कृष्ण कुमार की रिपोर्ट) बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानंदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-1 स्थित भवानंदपुर गांव में शुक्रवार देर रात सर्पदंश से एक युवक की मौत हो गयी. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है. मृतक की पहचान गांव निवासी बौनु शर्मा के 22 वर्षीय पुत्र रामजी शर्मा के रूप में की गयी है.

परिजनों के अनुसार रामजी शर्मा शुक्रवार रात अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर में चारपाई पर सोये हुए थे. इसी दौरान देर रात किसी विषैले सांप ने उन्हें डस लिया. सर्पदंश का एहसास होने पर उन्होंने अपनी पत्नी को इसकी जानकारी दी.

पहले झाड़-फूंक किया फिर ले गया अस्पताल

इसके बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें झाड़-फूंक के लिए गांव के टोला में ले गये, जहां ओझा द्वारा करीब तीन घंटे तक झाड़-फूंक की गयी. हालत लगातार बिगड़ने पर परिजन युवक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलिया लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया.

मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. शनिवार सुबह शव गांव पहुंचते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गयी. पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक छोटा पुत्र और एक पुत्री छोड़ गया है.

जांच में जुटी है पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Also Read:बक्सर में सीएम दौरे को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, चप्पे-चप्पे पर निगरानी

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन