बेगूसराय रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क बदहाल, सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे

Published by : Vivek Singh Updated At : 01 Jun 2026 2:02 PM

विज्ञापन

टूटी सड़क

Begusarai News: Begusarai News : बेगूसराय से विकाश मिश्रा) बेगूसराय जिले के सोनमा पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर से रेलवे स्टेशन जाने वाली मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है. सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण राहगीरों, विद्यार्थियों, बुजुर्गों और वाहन चालकों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

(Begusarai News : बेगूसराय से विकाश मिश्रा) बेगूसराय जिले के सोनमा पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर से रेलवे स्टेशन जाने वाली मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है. सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण राहगीरों, विद्यार्थियों, बुजुर्गों और वाहन चालकों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है.

रेलवे स्टेशन पहुंचना बना चुनौती

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क क्षेत्र का महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जिसका उपयोग प्रतिदिन सैकड़ों लोग रेलवे स्टेशन आने-जाने के लिए करते हैं. सड़क की जर्जर स्थिति के कारण लोगों को समय से गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी होती है. कई जगह सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है और गड्ढों में पानी भर जाने से हादसे की आशंका बनी रहती है.

स्वीकृति मिली, लेकिन शुरू नहीं हुआ निर्माण

ग्रामीणों के अनुसार पूर्व विधायक के कार्यकाल में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत सोनमा दुर्गा स्थान से रेलवे स्टेशन तक सड़क निर्माण की योजना स्वीकृत की गई थी. बावजूद इसके ठेकेदार की लापरवाही और प्रशासनिक उदासीनता के कारण निर्माण कार्य आज तक शुरू नहीं हो सका. नतीजतन सड़क की हालत लगातार खराब होती चली गई.

कई बार की शिकायत, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई

सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन मिश्र, पंकज कुमार, अमरदीप कुमार, बीरन पाल, राजकुमार चौरसिया और बबलू शाह सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में कई बार बखरी विधायक सह गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान को आवेदन देकर सड़क निर्माण की मांग की गई है. लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है.

ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की उदासीनता के कारण आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क की खराब स्थिति के कारण मरीजों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है. स्थानीय लोगों ने जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है.

शीघ्र निर्माण की उठी मांग

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से अविलंब सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है. उनका कहना है कि सड़क बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी और लोगों को सुरक्षित यात्रा की सुविधा मिल सकेगी.

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन