बिहार के मजदूर की हरियाणा में मौत या साजिश? न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग

न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर लोग
Begusarai News : हरियाणा में प्रयोगशाला तकनीशियन के पद पर कार्यरत बेगूसराय के युवक राम पुकार यादव की संदिग्ध मौत को लेकर लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. न्याय की मांग को लेकर शुक्रवार की रात नमक सत्याग्रह गौरव यात्रा समिति के बैनर तले विशाल कैंडल मार्च निकाला गया. सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दोषियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई.
(गढ़पुरा बेगूसराय से शशिकांत प्रसाद वर्मा की रिपोर्ट)
Begusarai News : हरियाणा में प्रयोगशाला तकनीशियन के पद पर कार्यरत बेगूसराय के युवक राम पुकार यादव की संदिग्ध मौत को लेकर लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. न्याय की मांग को लेकर शुक्रवार की रात नमक सत्याग्रह गौरव यात्रा समिति के बैनर तले विशाल कैंडल मार्च निकाला गया. सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दोषियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई.
कैंडल मार्च में उमड़ा जनसैलाब, न्याय की मांग हुई तेज
गढ़पुरा प्रखंड क्षेत्र में मुकेश विक्रम के नेतृत्व में मणिकपुर मुंशी गोप चौक से कैंडल मार्च निकाला गया. मार्च कनोसी और रक्सी स्थित श्रद्धांजलि सभा स्थल तक पहुंचा, जहां लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर राम पुकार यादव को श्रद्धांजलि दी और न्याय की मांग को बुलंद किया.
‘प्रताड़ना ने छीनी जान’, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
सभा को संबोधित करते हुए पैक्स अध्यक्ष सह सरपंच पति दूनही रंजन सिंह ने कहा कि राम पुकार यादव 11 भाई-बहनों में सबसे छोटे थे और परिवार की उम्मीदों का केंद्र थे. उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा स्थित कंपनी में स्थानीय सुपरवाइजर देवेंद्र सिंह द्वारा लगातार मानसिक उत्पीड़न और प्रताड़ना की गई, जिसके कारण उन्हें आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा.
‘यह सिर्फ मौत नहीं, बिहारी अस्मिता पर हमला
युवा सामाजिक सेवा संस्थान के ऋतुराज कुमार ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए समाज को एकजुट होना होगा. वहीं उपमुखिया सह राजद युवा प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि यह सिर्फ एक व्यक्ति की मौत नहीं, बल्कि बिहारी अस्मिता पर सीधा आघात है, जिसे किसी भी कीमत पर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.
दोषियों की गिरफ्तारी तक जारी रहेगा आंदोलन
कैंडल मार्च का नेतृत्व कर रहे मुकेश विक्रम ने कहा कि राम पुकार यादव को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने आरोपित सुपरवाइजर देवेंद्र सिंह की तत्काल गिरफ्तारी, कंपनी के शीर्ष अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज करने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की.
एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग
प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और बिहार सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए. लोगों का कहना है कि इससे पीड़ित परिवार को आर्थिक और सामाजिक संबल मिल सकेगा.
श्रद्धांजलि सभा में जुटे बड़ी संख्या में लोग
इस अवसर पर रमेश महतो, राजीव कुमार, उपेंद्र यादव, उमाशंकर यादव, नटवर दास, अंगद कुमार, छोटू तांती, घूरन यादव, नीतीश पासवान, नीतीश यादव, सोनू कश्यप, संजय यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे. सभी ने एक स्वर में राम पुकार यादव को न्याय दिलाने की मांग दोहराई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










