बेगूसराय में तारी दुकानदार पर हमला, पांच बदमाशों ने धारदार हथियार से किया घायल

सहायक थाना गढ़हरा
Begusarai News: जिले के गढ़हरा थाना क्षेत्र में तारी बेचने वाले एक दुकानदार पर पांच बदमाशों ने हमला कर दिया. मारपीट और धारदार हथियार से वार में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर किया गया है.
Begusarai News (नीरज कुमार की रिपोर्ट): बेगूसराय जिले के गढ़हरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद बीहट चकबल वार्ड 20 में चार-पांच की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने एक तारी बेचने वाले दुकानदार को निशाना बनाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी. घायल की पहचान चकबल निवासी पप्पु चौधरी के रूप में की गई है.
नशापान के बाद शुरू की मारपीट
जानकारी के अनुसार घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे की है. बताया जा रहा है कि बदमाश पहले पीड़ित के यहां पहुंचे और नशापान किया. इसके बाद किसी बात को लेकर पप्पु चौधरी के साथ मारपीट शुरू कर दी.
धारदार हथियार से किया हमला
मारपीट के दौरान बदमाशों ने तेजधार हथियार से पप्पु चौधरी के गले, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा. घटना देख आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी, जिसके बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए.
रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद की चर्चा
स्थानीय लोगों के अनुसार रुपये के लेन-देन को लेकर यह मारपीट की घटना हुई है. घायल को स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया.
पुलिस कर रही मामले की जांच
गढ़हरा थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार राम ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. पीड़ित परिजन की ओर से अभी आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










