Begusarai News: STF ने जिला पुलिस के साथ मिलकर की बड़ी कार्रवाई, दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News muzaffarpur top 10 criminal nagendra sahni arrested by stf kanti bihar police

प्रतीकात्मक तस्वीर

Begusarai News: बेगूसराय में एसटीएफ और जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए टॉप-10 वांछित अपराधियों सुदर्शन राज और दिलीप सिंह को गिरफ्तार किया है. दोनों पर हत्या, रंगदारी, लूट और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं.

विज्ञापन

Begusarai News (नारायण कुमार): बिहार पुलिस की विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और जिला पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी अलग-अलग छापेमारी में मटिहानी थाना क्षेत्र से हुई.

हत्या और आर्म्स एक्ट मामले में था फरार

पहली कार्रवाई में पुलिस ने चाक गांव निवासी सुदर्शन राज उर्फ कल्लू को गिरफ्तार किया. वह वर्ष 2015 से मटिहानी थाना कांड संख्या 24/15 में हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहा था. पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी.

सिहमा गांव से दबोचा गया दिलीप सिंह

दूसरी कार्रवाई में मटिहानी थाना अध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सिहमा गांव में छापेमारी कर टॉप-10 अपराधी दिलीप सिंह को गिरफ्तार किया. वह जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट मामले में वांछित था. उसके खिलाफ बेगूसराय और खगड़िया के विभिन्न थानों में हत्या, रंगदारी, लूट और डकैती सहित करीब 12 मामले दर्ज हैं.

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस दोनों अपराधियों के आपराधिक नेटवर्क और अन्य मामलों की जांच में जुटी है. अधिकारियों के अनुसार दोनों की गिरफ्तारी से जिले में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ अभियान को बड़ी सफलता मिली है.

Also Read: Begusarai News: अनुकंपा की नौकरी के लालच में भाई बना कातिल, बखरी पुलिस ने रोबिन सिंह हत्याकांड का किया खुलासा

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन