बेगूसराय में सड़क बनी तालाब, जलजमाव से 20 हजार आबादी परेशान, स्थानीय लोगों में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भारी नाराजगी

Published by : Vivek Singh Updated At : 27 May 2026 9:15 AM

विज्ञापन

चौक की तस्वीर

Begusarai News : साहेबपुरकमाल प्रखंड के कुरहा बाजार स्थित बूच्चर खाना चौक के समीप जलजमाव की समस्या ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. हल्की बारिश के बाद ही सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है, जिससे करीब 15 से 20 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है.

विज्ञापन
Begusarai News : (अजय कुमार) साहेबपुरकमाल प्रखंड के कुरहा बाजार स्थित बूच्चर खाना चौक के समीप जलजमाव की समस्या ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. हल्की बारिश के बाद ही सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है, जिससे करीब 15 से 20 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है. स्थानीय लोगों में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भारी नाराजगी देखी जा रही है.

बारिश के बाद सड़क पर बन जाती है झील

स्थानीय लोगों के अनुसार हल्की बारिश होते ही करीब सौ फीट लंबी और चौड़ी सड़क पानी में डूब जाती है. जलनिकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कई दिनों तक सड़क पर गंदा और बदबूदार पानी जमा रहता है. बारिश के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है और महीनों तक नारकीय स्थिति बनी रहती है.

मरीज, छात्र और श्रद्धालु रोज झेल रहे परेशानी

कुरहा बाजार होकर शिव मंदिर, गायत्री मंदिर, मध्य विद्यालय, सेंट पॉल पब्लिक स्कूल समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों तक जाने वाले लोगों को रोजाना जलजमाव से होकर गुजरना पड़ता है. मरीज, छात्र-छात्राएं, शिक्षक और श्रद्धालु गंदे पानी से होकर आने-जाने को मजबूर हैं. सड़क पर फैली बदबू और गंदगी ने लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ा दी है.

अतिक्रमण से बंद हुआ पानी निकासी का रास्ता

ग्रामीणों का कहना है कि पहले वर्षा का पानी रेलवे के खाली गड्ढे में चला जाता था, लेकिन कुछ लोगों द्वारा रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण कर मिट्टी भरकर झोपड़ी बना लेने के कारण जलनिकासी पूरी तरह बाधित हो गई. इसके बाद से पिछले तीन वर्षों से बाजार की सड़क लगातार जलजमाव की समस्या से जूझ रही है.

बूच्चर खाना का मलवा बढ़ा रहा दिक्कत

स्थानीय लोगों ने बताया कि बूच्चर खाना के समीप पानी जमा रहने से वहां का मलवा और गंदगी भी सड़क पर फैल जाती है. इससे स्थिति और बदतर हो गई है तथा लोगों का पैदल गुजरना तक मुश्किल हो रहा है. लोगों ने कहा कि वर्षों से समस्या बनी हुई है, लेकिन न तो जनप्रतिनिधि और न ही प्रशासनिक अधिकारी इस ओर ध्यान दे रहे हैं.

हजारों लोगों का प्रभावित हो रहा आवागमन

कुरहा बाजार से जुड़े समस्तीपुर, दुरखपुर, नवटोलिया और कुरहा गांव के हजारों लोग प्रतिदिन इसी रास्ते से बाजार, एनएच, प्रखंड कार्यालय और साहेबपुरकमाल रेलवे स्टेशन तक आते-जाते हैं. जलजमाव के कारण लोगों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने जल्द स्थायी समाधान की मांग की है.

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन