Begusarai News: चर्चित रेखा देवी हत्याकांड में आरोपी रवि कुमार को कोर्ट ने ठहराया दोषी, 26 मई को होगी सजा की सुनवाई

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
बेगूसराय में हत्या मामले में कोर्ट ने ठहराया दोषी

बेगूसराय में हत्या मामले में कोर्ट ने ठहराया दोषी

Begusarai News: बेगूसराय व्यवहार न्यायालय ने चर्चित रेखा देवी हत्याकांड में मुख्य आरोपी रवि कुमार उर्फ पुट्टू को हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत दोषी करार दिया है. मामले में सजा के बिंदु पर अदालत 26 मई 2026 को सुनवाई करेगी.

विज्ञापन

Begusarai News (विपिन कुमार मिश्र की रिपोर्ट): बेगूसराय व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋषिकांत की अदालत ने चर्चित रेखा देवी हत्याकांड मामले में शुक्रवार को अहम फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी रवि कुमार उर्फ पुट्टू को दोषी करार दिया है. अदालत ने आरोपी को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत दोषसिद्ध पाया है.

साल 2025 में हुई थी महिला की हत्या

सजा के बिंदु पर सुनवाई आगामी 26 मई 2026 को होगी. यह मामला नीमा चांदपुरा थाना कांड संख्या
04/25 एवं सत्र वाद संख्या 987/2025 से जुड़ा हुआ है. मामले के सूचक नीमा चांदपुरा थाना अंतर्गत नीमा गांव वार्ड संख्या-05 निवासी मणिकांत पोद्दार ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी. अभियोजन संतोष कुमार के अनुसार 4 जनवरी 2025 की रात करीब 10:30 बजे आरोपी रवि कुमार उर्फ पुट्टू अपने पिता जितेंद्र
कुमार उर्फ बिशो पोद्दार तथा दो अज्ञात लोगों के साथ सूचक के घर पहुंचा था.

गोली मारकर की गई थी महिला की हत्या

आरोपी मृतका रेखा देवी का रिश्तेदार था, इसलिए घर का गेट खोल दिया गया. इसके बाद रवि कुमार ने रेखा देवी से कहा कि उनकी मां की तबीयत खराब है और चलने को कहा लेकिन रेखा देवी ने रात में जाने से इंकार कर दिया. इसी दौरान आरोपी ने चाय की मांग की और फिर जितेंद्र उर्फ बिशो के कहने पर
रवि कुमार ने रेखा देवी को गोली मार दी. जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

छह गवाहों की कराई गई गवाही

घटना के समय घर में सूचक की पुत्रवधू खुशबू कुमारी भी मौजूद थीं. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी चारपहिया वाहन से फरार हो गए थे. मले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से कुल छह गवाहों की गवाही कराई गई. इनमें ज्ञान देव कुमार, सूचक मणिकांत पोद्दार, खुशबू देवी, चिकित्सक डॉ. सुशील कुमार गोयनका, अनुसंधानकर्ता रॉली कुमारी एवं दीपक कुमार शामिल थे.

Also Read: बेगूसराय के बदलपुरा स्कूल में MDM के समय पहुंचे DPO,मटिहानी स्कूल में 5 शिक्षक गायब, मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन