बेगूसराय में पेट्रोल-डीजल 3.32 रुपये महंगा, आम लोगों की बढ़ी चिंता

Published by : Vivek Singh Updated At : 15 May 2026 5:14 PM

विज्ञापन

पम्प की तस्वीर

Begusarai News: बेगूसराय जिले के बखरी में भी खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर अब आम लोगों की जेब पर साफ दिखाई देने लगा है. बेगूसराय में शुक्रवार से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक साथ 3.32 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई हैं.

विज्ञापन

Begusarai News: (विकाश मिश्रा) बेगूसराय जिले के बखरी में भी खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर अब आम लोगों की जेब पर साफ दिखाई देने लगा है. बेगूसराय में शुक्रवार से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक साथ 3.32 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई.

नई दरें लागू होते ही वाहन चालकों,परिवहन कारोबारियों और मध्यम वर्ग की चिंता बढ़ गई है.जिले में अलग-अलग तेल कंपनियों के पंपों पर कीमतों में मामूली अंतर देखा गया. इंडियन ऑयल के पंपों पर पेट्रोल 108.29 रुपये और डीजल 94.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

पेट्रोल 108.55 रुपये और डीजल 94.35 रुपये प्रति लीटर

जबकि भारत पेट्रोलियम के पंपों पर पेट्रोल 108.55 रुपये और डीजल 94.35 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.वहीं प्रीमियम और हाई-स्पीड पेट्रोल की कीमत 118.15 रुपये प्रति लीटर तक जा पहुंची है.तेल कंपनियों से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.इसी के चलते कंपनियों ने आपूर्ति व्यवस्था में भी बदलाव किया है.

पहले पेट्रोल पंप संचालकों को मांग के अनुसार तेल उपलब्ध कराया जाता था,लेकिन अब हर डिपो से प्रतिदिन केवल 3 लाख लीटर तेल की सप्लाई की सीमा तय कर दी गई है.इसका उद्देश्य तेल की बचत और आपातकालीन स्थिति के लिए पर्याप्त स्टॉक बनाए रखना बताया जा रहा है.

Also Read: शेखपुरा में बट सावित्री पूजा की तैयारी को लेकर बाजारों में उमड़ी महिलाओं की भीड़

नई व्यवस्था में पेट्रोल पंप संचालकों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं.पहले कंपनियां उधार पर तेल उपलब्ध कराती थीं,लेकिन अब पहले भुगतान करना अनिवार्य कर दिया गया है.भुगतान के दो दिन बाद ही डिपो से तेल की डिलीवरी मिल रही है.इससे छोटे पंप संचालकों पर आर्थिक दबाव बढ़ने लगा है.हालांकि कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बावजूद बेगूसराय में फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है.जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर न तो भीड़ देखने को मिली और न ही अफरा-तफरी का माहौल. लोग जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल और डीजल खरीदते नजर आए हैं.

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

Vivek Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन