Begusarai News: बरौनी एनटीपीसी को मिला इंटरनेशनल सेफ्टी अवॉर्ड 2026, मेरिट श्रेणी में सम्मानित

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
बरौनी एनटीपीसी को सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला अवॉर्ड।

बरौनी एनटीपीसी को सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला अवॉर्ड।

Begusarai News: एनटीपीसी बरौनी को सुरक्षा प्रबंधन और सुरक्षित कार्य संस्कृति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल ने इंटरनेशनल सेफ्टी अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया है. मुंबई में आयोजित समारोह में एनटीपीसी बरौनी की ओर से अपर महाप्रबंधक बी एन गुप्ता ने यह पुरस्कार प्राप्त किया.

विज्ञापन

Begusarai News (बिपिन राज): बेगूसराय जिले के बरौनी स्थित एनटीपीसी को सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल द्वारा मुंबई में आयोजित समारोह में इंटरनेशनल सेफ्टी अवॉर्ड 2026 की मेरिट श्रेणी में सम्मानित किया गया. एनटीपीसी बरौनी की ओर से अपर महाप्रबंधक (सुरक्षा) बी एन गुप्ता ने यह पुरस्कार प्राप्त किया.

एनटीपीसी बरौनी परियोजना प्रमुख ने टीम को दी बधाई

इस मौके पर एनटीपीसी बरौनी परियोजना प्रमुख जयदीप घोष ने इस उपलब्धि पर टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान एनटीपीसी बरौनी की सुरक्षा के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता एवं टीम के सामूहिक प्रयासों का परिचायक है. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संगठन सुरक्षा मानकों को और सुदृढ़ करते हुए इस क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करने हेतु निरंतर कार्य करता रहेगा.

सुरक्षा मानकों के अनुपालन पर दिया जा रहा विशेष बल

यह भी बताया गया कि एनटीपीसी बरौनी में सभी कार्यों के साथ सुरक्षा के एकीकरण तथा सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन पर विशेष बल दिया जा रहा है. साथ ही व्यवहार आधारित सुरक्षा को बढ़ावा देते हुए सुरक्षित कार्य संस्कृति को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं.

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है ये अवॉर्ड

विदित हो कि ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय संस्था है, जो विश्वभर में कार्यस्थल सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा देने के लिए कार्य करती है. संस्था द्वारा प्रदान किया जाने वाला इंटरनेशनल सेफ्टी अवॉर्ड उन संगठनों को दिया जाता है, जिन्होंने सुरक्षा प्रबंधन एवं सुरक्षित कार्य संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो.

Also Read: बेगूसराय की मनिअप्पा पंचायत के मुखिया मुरारी कुमार को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन