बेगूसराय पुलिस का एक्शन, 864 लीटर विदेशी शराब केस में कार्रवाई, दो आरोपी दबोचे गए

Updated:
विज्ञापन
Begusarai News

गिरफ्तार आरोपियों की तस्वीर

Begusarai News : भूसा लदे पिकअप से मिली थी 96 कार्टून शराब, अब दो आरोपी गिरफ्तार. बेगूसराय पुलिस का एक्शन.

विज्ञापन

बेगूसराय से एस एम बेग की रिपोर्ट
Begusarai News : पुलिस ने भूसा लदे पीकअप वाहन से शराब का भारी जखीरा बरामदगी मामले के दो नामजद को गिरफ्तार किया है.पुलिस की यह बड़ी सफलता मानी जा रही है. इससे शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है. थाना अध्यक्ष मो फिरदौस ने बताया कि डफरपुर पंचायत के छतौना से पुलिस ने भूसा लदे पिकअप वाहन से विदेशी शराब के 96 कार्टून लगभग 2305 बोतल 864 लीटर शराब बरामद किया था. हालांकि पुलिस की भनक लगते ही मौके से शराब तस्कर भागने में कामयाब हो गया था.

गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी

पुलिस ने पहसारा के अंकित कुमार एवं केशव कुमार सहित सात लोगों को नामजद किया था. वहीं अंकित कुमार पर मार्च में इनैया से 66 बोतल विदेशी शराब बरामदगी में वांछित था. पुलिस उसके धड़ पकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पहसारा से लाभो प्रसाद सिंह का पुत्र अंकित कुमार तथा ललन सिंह का पुत्र केशव कुमार को गिरफ्तार कर लिया. उसे हिरासत में कोर्ट के हवाले कर दिया गया है.

Also Read : बेगूसराय में शराब तस्करों पर पुलिस का प्रहार, 126 लीटर विदेशी शराब के साथ वाहन और मोबाइल फोन जब्त

विज्ञापन
Yuvraj Ratan

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन