Begusarai News: जल जीवन हरियाली अभियान को मुंह चिढ़ा रहा कचरे का अंबार, सड़क किनारे सूखने लगे पेड़

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
सड़क किनारे लगा कचड़े का अंबार

Begusarai News: बेगूसराय के मंझौल में सड़क किनारे फेंके जा रहे कचरे से लोगों को परेशानी हो रही है. गंदगी के कारण वन विभाग द्वारा लगाए गए पेड़ सूखने लगे हैं. स्थानीय लोगों और पूर्व मुखिया ने प्रशासन से तत्काल सफाई और कचरा निस्तारण व्यवस्था की मांग की है.

विज्ञापन

Begusarai News (दानिश इकबाल): बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत मंझौल पंचायत में कचरा प्रबंधन की बदहाल व्यवस्था सरकार की जल जीवन हरियाली अभियान योजना पर सवाल खड़े कर रही है. मंझौल निबंधन कार्यालय के सामने स्टेट हाइवे-55 किनारे बेतरतीब तरीके से फेंके जा रहे कचरे से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

सड़क किनारे लग रहा कचरे का अंबार

स्थानीय लोगों के अनुसार पंचायतों से उठाए गए कचरे को निबंधन कार्यालय और उत्पाद थाना के समीप सड़क किनारे फेंका जा रहा है. प्रतिदिन यहां सैकड़ों लोग जमीन की खरीद-बिक्री के कार्य से पहुंचते हैं, लेकिन दुर्गंध और गंदगी के कारण लोगों का खड़ा होना मुश्किल हो गया है. आसपास मच्छरों की भरमार से महामारी फैलने की आशंका भी जताई जा रही है.

कचरे की वजह से सूखने लगे पेड़

सरकार की जल जीवन हरियाली अभियान के तहत वन विभाग द्वारा लगाए गए कई पेड़ कचरे और गंदगी के कारण सूखने लगे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़े-गले कचरे से निकलने वाली बदबू ने पूरे इलाके का माहौल खराब कर दिया है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब तक इस समस्या से बेखबर बने हुए हैं.

पूर्व मुखिया ने उठाए सवाल

पंचायत के पूर्व मुखिया कुमार अनिल ने कहा कि कचरा निस्तारण की समुचित व्यवस्था किए बिना कचरा उठाव कराना विभागीय लापरवाही को दर्शाता है. उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल कचरे की सफाई कराने और स्थायी निस्तारण व्यवस्था लागू करने की मांग की है.

Also Read: Begusarai News: समसा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर एपीएचसी का शुभारंभ, अब गांव में मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन