Begusarai News: वट सावित्री पर पत्नी को सरप्राइज देने की बात कहने वाले पति ने लगा ली फांसी, अनाथ हुए मासूम बच्चे

Updated:
विज्ञापन
Begusarai News: वट सावित्री पर पत्नी को सरप्राइज देने की बात कहने वाले पति ने लगा ली फांसी, अनाथ हुए मासूम बच्चे

Begusarai News: सरप्राइज गिफ्ट की बात कह राजमिस्त्री ने लगाई फांसी, चार मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया जानिए पूरी खबर नीचे

Begusarai News: सरप्राइज गिफ्ट की बात कह राजमिस्त्री ने लगाई फांसी, चार मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया जानिए पूरी खबर नीचे

विज्ञापन

Begusarai News: (विपिन कुमार मिश्र ) बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी एघु गांव में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रहने वाले 40 वर्षीय राजमिस्त्री रंजीत पासवान ने घर के अंदर गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक स्वर्गीय रामसेवक पासवान का पुत्र था. इस दर्दनाक घटना के बाद से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

वट सावित्री पूजा पर पत्नी को देना चाहता था ‘सरप्राइज गिफ्ट’

परिजनों ने बताया कि आत्महत्या करने से कुछ समय पहले रंजीत ने अपने चचेरे भाई राम पुकार पासवान से एक भावुक बात कही थी. उसने कहा था कि, आज वट सावित्री पूजा है, मैं अपनी पत्नी को एक सरप्राइज गिफ्ट देना चाहता हूं. लेकिन किसी को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि रंजीत के दिमाग में क्या चल रहा है और उसका ‘सरप्राइज’ इतना खौफनाक होगा. अगले ही दिन उसका शव घर के अंदर बांस की बल्ली से रस्सी के सहारे लटका मिला.

पारिवारिक कलह और अकेलेपन के कारण मानसिक तनाव में था रंजीत

  • पत्नी से चल रहा था विवाद: मृतक के चचेरे भाई के अनुसार, रंजीत पेशे से राजमिस्त्री था। कुछ महीने पहले उसका अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी घर छोड़कर चली गई थी.
  • जिम्मेदारियों का बोझ: रंजीत अपने परिवार का इकलौता वारिस था और घर चलाने की पूरी जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। पत्नी के जाने के बाद से वह लगातार अकेलेपन और भारी मानसिक तनाव से गुजर रहा था.

चार मासूम बच्चों के क्रंदन से कांप उठा कलेजा

रंजीत अपने पीछे चार छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है। पिता की मौत और मां के घर में न होने के कारण इन चारों मासूमों के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया है। घटना के बाद से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, जिसे देख मौके पर मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं.

शव का पोस्टमार्टम करा जांच में जुटी मुफस्सिल थाना पुलिस

पुलिसिया कार्रवाई: घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच की जा रही है.

Also Read: नया मॉडल ब्लॉक भवन बनाने से पहले ध्वस्त कर दिया पुराना कार्यालय, दफ्तर ढूंढने में छूट रहा लोगों का पसीना

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन