बेगूसराय: बालाचक के युवक की संदिग्ध मौत मामले में डीएसपी ने घटनास्थल पहुंच की जांच, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Updated:
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचकर जांच करते डीएसपी सुबोध कुमार | Prabhat Khabar Network

घटनास्थल पर पहुंचकर जांच करते डीएसपी सुबोध कुमार | Prabhat Khabar Network

बेगूसराय में 19 वर्षीय युवक बादल कुमार की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया। परिजनों के हत्या के आरोप के बाद डीएसपी ने घटनास्थल का दौरा कर जांच तेज कर दी है। पुलिस CDR और FSL रिपोर्ट के सहारे सच्चाई का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन

Begusarai News: बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गुप्ता-लखमिनियां बांध के बालाचक मोड़ के समीप 19 वर्षीय युवक बादल कुमार की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है. बुधवार को बलिया एसडीपीओ/डीएसपी सुबोध कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और पूरे मामले की बारीकी से जांच-पड़ताल की.

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

घटनास्थल पर मृतक के पिता शिवकुमार पासवान ने डीएसपी से बातचीत में बेटे की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंकने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य हादसा नहीं बल्कि एक सुनियोजित हत्या है. मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की.

CDR और तकनीकी साक्ष्यों से की जा रही जांच

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीएसपी सुबोध कुमार ने परिजनों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से गहन और वैज्ञानिक तरीके से जांच कर रही है. मृतक के मोबाइल फोन का कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), तकनीकी साक्ष्य, एफएसएल (FSL) रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का मिलान किया जा रहा है ताकि मौत की वास्तविक वजह का पता चल सके.

सोमवार रात सड़क किनारे मिला था शव

उल्लेखनीय है कि बीते सोमवार की देर रात बालाचक निवासी 19 वर्षीय बादल कुमार का शव बालाचक मोड़ के पास सड़क किनारे मिला था. शुरुआती स्तर पर पुलिस दुर्घटना की संभावना जता रही थी और मंगलवार को एफएसएल की टीम से भी जांच कराई गई थी. हालांकि, परिजनों के हत्या के आरोपों को देखते हुए पुलिस अब सभी कोणों से मामले की गहनता से छानबीन कर रही है.


विज्ञापन
Krishna

लेखक के बारे में

By Krishna

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन