बेगूसराय: बिहार राज्य खाद्य निगम गोदाम में मजदूरों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, काम-काज पूरी तरह ठप

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेगूसराय के बिहार राज्य खाद्य निगम (SFC) गोदाम में मजदूरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है. लंबित एरियर, पीएफ और पिछले चार महीनों के बकाया वेतन की मांग को लेकर मजदूर डटे हुए हैं, जिससे खाद्यान्न का उठाव और रखरखाव ठप पड़ गया है.

विज्ञापन

Begusarai News: बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित बिहार राज्य खाद्य निगम (SFC) के गोदाम परिसर में बुधवार को मजदूरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही. 'ऑल फूड एंड एलाइड श्रमिक यूनियन (AITUC)' के बैनर तले मजदूर लंबित एरियर, पीएफ (PF) खाते में राशि जमा कराने और बीते चार महीनों के बकाया वेतन के भुगतान की मांगों को लेकर गोदाम परिसर में डटे हुए हैं. मजदूरों की इस हड़ताल के कारण गोदाम में खाद्यान्न का उठान और रखरखाव पूरी तरह ठप पड़ा है.

विज्ञापन

एरियर और पीएफ जमा नहीं करने पर आक्रोश

हड़ताल पर बैठे मजदूर रामाशीष पासवान, राजेश ठाकुर और राजेश पासवान ने विभागीय अधिकारियों पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उच्च न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बावजूद वर्ष 2010 और 2012 तक का बकाया एरियर आज तक नहीं दिया गया. इसके अलावा वर्ष 2022 से 2026 तक का भी एरियर लंबित पड़ा हुआ है. उन्होंने कहा कि दिन-रात बोरा ढोने के बावजूद चार महीने से मजदूरी न मिलने के कारण मजदूरों के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है. साथ ही आरोप लगाया कि काम लेने के बाद भी पीएफ की राशि खाते में जमा नहीं की जाती है.

मांगें पूरी न होने पर जिला मुख्यालय के घेराव की चेतावनी

मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि विभाग ने उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखते हुए बेगूसराय जिला मुख्यालय का घेराव और जोरदार प्रदर्शन करेंगे, जिसकी पूरी जवाबदेही विभागीय अधिकारियों की होगी.

हड़ताल में शामिल रहे कई मजदूर

इस विरोध प्रदर्शन और हड़ताल में सनोज कुमार यादव, फुच्चर पासवान, गणेश महतो, दीपक कुमार, मनोज पासवान, भोला पासवान, विश्वनाथ पासवान, टुनटुन पासवान, बिंदु राय और रितेश कुमार समेत बड़ी संख्या में मजदूर उपस्थित थे.



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन