बेगूसराय गढ़पुरा में सड़क पर जमा पानी बना महामारी का खतरा, जलजमाव से स्थानीय लोग परेशान
Published by : Vivek Singh Updated At : 29 May 2026 10:45 AM
जलजमाव से बच्चे परेशान
Begusarai News : बेगूसराय गढ़पुरा प्रखंड के मौजीहरिसिंह गांव में सड़क पर जलजमाव की गंभीर समस्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है. सड़क पर जमा गंदा पानी अब दुर्गंध फैलाने लगा है, जिससे ग्रामीणों में बीमारी फैलने का डर बढ़ गया है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है.
Begusarai News : (शशिकांत प्रसाद वर्मा) बेगूसराय गढ़पुरा प्रखंड के मौजीहरिसिंह गांव में सड़क पर जलजमाव की गंभीर समस्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है. सड़क पर जमा गंदा पानी अब दुर्गंध फैलाने लगा है, जिससे ग्रामीणों में बीमारी फैलने का डर बढ़ गया है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है.
जर्जर सड़क और नाला नहीं होने से बढ़ी परेशानी
ग्रामीणों के अनुसार वार्ड संख्या 3 और 4 के बीच स्थित सड़क काफी खराब हो चुकी है. जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण प्रणव यादव के घर से लेकर ओमप्रकाश यादव की गैस एजेंसी तक सड़क पर हमेशा पानी जमा रहता है. इससे राहगीरों और स्कूली बच्चों को आने-जाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है.
गंदे पानी से फैल रही दुर्गंध, बीमारी का खतरा बढ़ा
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर जमा पानी अब सड़ने लगा है और उससे बदबू उठ रही है. इससे आसपास के लोगों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के बीमार पड़ने की आशंका बढ़ गई है. बरसात होने पर हालात और भी बदतर हो जाते हैं.
कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान
ग्रामीणों ने बताया कि जलजमाव की समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग को जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई. लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है.
नाला निर्माण की मांग, आंदोलन की चेतावनी
ग्रामीण अरुण यादव, केवली यादव, राधेश्याम यादव, सूरज यादव, इंदल यादव, तारणि यादव, भागलू यादव, रामधियान यादव, फाजिल यादव, करी यादव और ओमप्रकाश यादव ने प्रशासन से सड़क किनारे नाला निर्माण कराने की मांग की है. उनका कहना है कि इससे जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है. ग्रामीणों ने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vivek Singh
विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










