बेगूसराय में कार से टक्कर के बाद महिला ने पिकअप के ड्राइवर को कॉलर पकड़कर पीटा
Published by : Vivek Singh Updated At : 22 May 2026 1:52 PM
घटना की तस्वीर
Begusarai News : बछवाड़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 28 स्थित टोल प्लाजा मुरली टोल के समीप उस समय जमकर हंगामा हो गया जब पुलिस का स्टीकर लगी गाड़ी में खरोंच आने के बाद उसमें सवार महिला ने पिकअप ड्राइवर का कॉलर पकड़कर उसे पीटा और गाली-गलौज की.
Begusarai News : (डबलु कुमार) बछवाड़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 28 स्थित टोल प्लाजा मुरली टोल के समीप उस समय जमकर हंगामा हो गया जब पुलिस का स्टीकर लगी गाड़ी में खरोंच आने के बाद उसमें सवार महिला ने पिकअप ड्राइवर का कॉलर पकड़कर उसे पीटा और गाली-गलौज की.
टोल टैक्स कटाने के दौरान हुई घटना
घटना से करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा. जानकारी के अनुसार, पिकअप और कार बछवाड़ा की ओर से आ रही थी. टोल टैक्स कटाने के लिए पिकअप आगे रुकी, जबकि कार उसके पीछे खड़ी थी. इसी दौरान पिकअप अचानक पीछे खड़ी कार से टकरा गया.
टक्कर लगते ही कार सवार महिला तुरंत अपनी गाड़ी से उतरी और उसने पिकअप ड्राइवर को गाड़ी से खींचकर बाहर निकाला और उसका कॉलर पकड़ लिया. महिला ने ड्राइवर को थप्पड़ मारे और उसे भद्दी-भद्दी गालियां दीं.
महिला की गाड़ी पर पुलिस स्टिकर लगा था
महिला की गाड़ी पर पुलिस का स्टिकर लगा हुआ था और वह दलसिंहसराय की ओर जा रही थी. इस घटना को देखकर टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी हंगामे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयीं.
स्थानीय लोगों ने तत्काल बछवाड़ा थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और महिला तथा ड्राइवर को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया. पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vivek Singh
विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










