Begusarai News: जनगणना में हर घर पहुंचकर शुद्धता से जुटाएं आंकड़े, लापरवाही पर होगी कार्रवाई – BDO

Updated:
विज्ञापन
Begusarai News: जनगणना में हर घर पहुंचकर शुद्धता से जुटाएं आंकड़े, लापरवाही पर होगी कार्रवाई – BDO

Begusarai News: बेगूसराय जिले के डंडारी प्रखंड मुख्यालय सभागार डंडारी में जनगणना में हर घर पहुंचकर शुद्धता से जुटाएं आंकड़े को लेकर बैठक की गई जानिए पूरी खबर नीचे.

Begusarai News: बेगूसराय जिले के डंडारी प्रखंड मुख्यालय सभागार डंडारी में जनगणना में हर घर पहुंचकर शुद्धता से जुटाएं आंकड़े को लेकर बैठक की गई जानिए पूरी खबर नीचे.

विज्ञापन


Begusarai News: बेगूसराय जिले के डंडारी प्रखंड मुख्यालय सभागार डंडारी में शनिवार को भारत जनगणना 2027 को लेकर सुपरवाइजरों की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सह चार्ज अधिकारी राजेश कुमार ने की.

लापरवाही बर्दाश्त नहीं

बैठक में जनगणना कार्य को सफल बनाने को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई. इस दौरान बीडीओ राजेश कुमार ने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने सभी सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण के अनुरूप कार्य करने तथा निर्धारित योजनाओं को गंभीरता के साथ धरातल पर लागू करने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि फील्ड में जाकर प्रत्येक क्षेत्र के महत्वपूर्ण लैंडमार्क को चिन्हित करें तथा हर घर तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए सटीक एवं पारदर्शी तरीके से डेटा संग्रह करें. जनगणना के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने पर विशेष जोर दिया गया.

सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर भी सख्त निर्देश

बैठक में सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए। बीडीओ ने कहा कि कार्य के दौरान फेसबुक, यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से दूरी बनाए रखें और केवल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए अधिकृत पोर्टल का ही उपयोग करें.

मौके पर सुपरवाइजर अश्विनी कुमार, कुंदन कुमार, किशोरी साहू, मो. अशरफ खान, परमानंद कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन