बेगूसराय में जिला परिषद अध्यक्ष पर 28 सदस्यों ने लगाया अविश्वास प्रस्ताव, फिलहाल पटना हाईकोर्ट ने लगाई रोक

जिला परिषद भवन
Begusarai News: बेगूसराय जिला परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान के ऊपर लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर 19 भी कै होने वाली विशेष बैठक फिलहाल टल गई है.हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा दी है.
Begusarai News: (विपिन कुमार मिश्र) बेगूसराय जिला परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान के ऊपर लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर 19 भी कै होने वाली विशेष बैठक फिलहाल टल गई है.हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा दी है.
जिला परिषद के 28 नाराज सदस्यों ने मिलकर अध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाकर अविश्वास लगाया था. इसके लिए डीएम और डीडीसी को आवेदन जिप सदस्य ने मिलकर दिया था. डीएम द्वारा इस मामले को लेकर 19 मई को जिला परिषद की विशेष बैठक अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कलेक्ट्रेट भवन के कारगिल विजय सभागार भवन में सुबह 11:00 बजे दिन में बुलाई गयी थी.
जिला परिषद के अध्यक्ष ने पटना हाई कोर्ट में याचिका दायर किया
इस मामले को लेकर जिला परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने पटना हाई कोर्ट में याचिका दायर किया।
पटना उच्च न्यायालय CWJC NO – 65 74/ 2026 है. जिसपर सुनवाई 15 भी 2026 को हुआ.
इस केश की सुनवाई पटना हाई कोर्ट के जस्टिस पार्थ सार्थी ने किया.
याचिका कर्ता जिला परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि बिहार पंचायत राज अधिनियम 2006 की धारा 70(4) (i ) का पालन नहीं किया गया हैं. साथ ही उनके खिलाफ जो अविश्वास प्रस्ताव लाया गया, उसकी कॉपी उन्हें सही तरीके से नहीं दी गई.
वकील ने कहा कानून का उल्लंघन हुआ है
फिर भी जिलाधिकारी ने 19 मार्च 2026 को सुबह 11:00 बैठक तय कर दी है. इस पर कोर्ट ने दोनों पक्षों के वकीलों की बात सुनी. जिप अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान के वकील ने कहा कानून का उल्लंघन हुआ है.
बिना सही प्रक्रिया अपनाए अविश्वास प्रस्ताव की बैठक रख दी गई है. दोनों वकील के पक्षो के बातें सुनने के बाद पटना हाई कोर्ट के जस्टिस ने फिलहाल अविश्वास प्रस्ताव पर 19 मई को होने वाली बैठक पर रोक लगा दी है.
Also Read: बेगूसराय ट्रैफिक चौक आरओबी मोड़ पर तेज रफ्तार बस ने एक बाइक को टक्कर मारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










