1 से 6 जुलाई तक होगा प्रथम सेमेस्टर में नामांकन, प्रथम चयनित सूची के आधार पर होगा प्रवेश

प्रतीकात्मक तस्वीर
Begusarai News: बेगूसराय के राजकीय डिग्री महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-30 के प्रथम सेमेस्टर में नामांकन 1 से 6 जुलाई 2026 तक होगा. बिहार सरकार की प्रथम चयनित सूची के आधार पर छात्र-छात्राओं का प्रवेश लिया जाएगा.
Begusarai News : बिहार सरकार की सात निश्चय योजना के तहत बेगूसराय जिले में स्थापित नए राजकीय डिग्री महाविद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड स्थित फतेहा गांव में 2 उच्च विद्यालय परिसर में संचालित राजकीय डिग्री महाविद्यालय, बेगूसराय में शैक्षणिक सत्र 2026-30 के प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि बिहार सरकार द्वारा प्रथम चयनित सूची के आधार पर छात्र-छात्राओं का नामांकन 1 जुलाई 2026 से 6 जुलाई 2026 तक किया जाएगा. निर्धारित तिथि के भीतर चयनित अभ्यर्थियों को महाविद्यालय पहुंचकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
प्रथम चयनित सूची के अभ्यर्थियों का ही होगा नामांकन, आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचे महाविद्यालय
महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार, बिहार सरकार द्वारा जारी प्रथम चयनित सूची में शामिल अभ्यर्थियों का ही इस चरण में नामांकन किया जाएगा. सभी चयनित छात्र-छात्राओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ महाविद्यालय पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Yuvraj Ratan
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










