बरौनी सुपरकिंग्स ने तेघड़ा टाइटंस को आठ विकेट से हराया

Updated:
विज्ञापन
बरौनी सुपरकिंग्स ने तेघड़ा टाइटंस को आठ विकेट से हराया

गांधी स्टेडियम बेगूसराय में बेगूसराय प्रीमियर लीग सीजन 9 के ग्रुप बी का चौथा मुकाबला बरौनी सुपरकिंग्स बनाम तेघड़ा टाइटंस के बीच खेला गया.

विज्ञापन

बेगूसराय. गांधी स्टेडियम बेगूसराय में बेगूसराय प्रीमियर लीग सीजन 9 के ग्रुप बी का चौथा मुकाबला बरौनी सुपरकिंग्स बनाम तेघड़ा टाइटंस के बीच खेला गया. इसमें बरौनी सुपर किंग्स ने तेघड़ा टाइटंस को 8 विकेट से हराया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी तेघड़ा टाइटंस की टीम ने आज के निर्धारित 21 ओवर के मुकाबले में मात्र 125 रन बनाकर सिमट गई. तेघड़ा टाइटंस की और से सर्वाधिक रन ऋषि ने 23 रन और विक्रांत ने 20 रन का योगदान दिया. वहीं बरौनी सुपर किंग्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट राम संजय ने 3 विकेट और अनवारूल ने 2 विकेट प्राप्त किया. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बरौनी सुपर किंग्स की टीम ने लक्ष्य को 13 ओवर में 2 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया. बरौनी सुपर किंग्स की ओर से सर्वाधिक रन निशित ने नाबाद 43 रन वहीं दानिश आलम ने सर्वाधिक 29 रन का योगदान दिया. तेघड़ा की ओर से गेंदबाजी करते हुए विक्रांत और गोरे ने 1-1 विकेट प्राप्त किया. शानदार बल्लेबाजी करने के लिए निशित को मैन ऑफ द प्लेयर चुना गया. मैन ऑफ द प्लेयर का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश व बीपीएल के संयोजक निराला कुमार के द्वारा दिया गया. जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कल का मुकाबला तेघड़ा टाइटंस बनाम बलिया ब्लास्टर के बीच खेला जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन