कोर्ट के आदेश पर बखरी सीओ व पुलिस ने जमीन पर दिलाया कब्जा

Updated:
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर बखरी सीओ व पुलिस ने जमीन पर दिलाया कब्जा

बखरी थाना क्षेत्र के ध्यानचक्की गांव में वर्षों से चला आ रहा एक जमीनी विवाद बुधवार को समाप्त हो गया.

विज्ञापन

बेगूसराय/बखरी. बखरी थाना क्षेत्र के ध्यानचक्की गांव में वर्षों से चला आ रहा एक जमीनी विवाद बुधवार को समाप्त हो गया. जब न्यायालय के आदेश पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने मदन चौधरी को विवादित जमीन पर विधिवत कब्जा दिलाया. यह मामला मनोज सहनी बनाम मदन चौधरी के बीच भूमि स्वामित्व को लेकर था, जो लंबे समय से न्यायिक प्रक्रिया में था.कोर्ट द्वारा मदन चौधरी के पक्ष में फैसला सुनाए जाने के बाद बखरी अंचलाधिकारी राकेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में बखरी पुलिस की टीम गांव पहुंची और न्यायालय के आदेश के आलोक में कार्रवाई करते हुए मदन चौधरी एवं उनके पक्षकारों को जमीन पर दखल दिलवाया.कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में तनाव की आशंका को देखते हुए मौके पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई थी.

बड़ी संख्या में रही पुलिस बल की तैनाती

इस बाबत अंचलाधिकारी राकेश कुमार चौधरी ने बताया कि कोर्ट का आदेश सर्वोपरि है और कानून के दायरे में रहकर हर व्यक्ति को न्याय दिलाना प्रशासन की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि जमीन पर कब्जा दिलवाने की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न करायी गयी. ताकि क्षेत्र की शांति व्यवस्था बनी रहे. इधर प्रशासनिक कार्रवाई से गांव में कुछ समय के लिए हलचल जरूर देखने को मिला.लेकिन पुलिस की सख्ती और सजगता के कारण स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही. कार्रवाई के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली और प्रशासन की निष्पक्ष भूमिका की सराहना किया है. इस बाबत कई ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों से यह विवाद गांव की शांति को प्रभावित कर रहा था. जिसे अब न्यायिक हस्तक्षेप के बाद सुलझा लिया गया है. विवाद निबटारे के लिए न्यायिक प्रक्रिया ही सर्वोत्तम रास्ता है. इस घटना ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि किसी भी जमीनी विवाद या आपसी टकराव का हल न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से ही संभव है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन