ePaper

अगरतल्ला से रसलपुर गांव में मजदूर का शव आते ही परिजनों में मचा कोहराम

Updated at : 07 Jan 2026 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
अगरतल्ला से रसलपुर गांव में मजदूर का शव आते ही परिजनों में मचा कोहराम

थाना क्षेत्र अंतर्गत रसलपुर गांव में मृतक मजदूर का शव गांव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

विज्ञापन

भगवानपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत रसलपुर गांव में मृतक मजदूर का शव गांव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार रसलपुर गांव स्थित वार्ड संख्या- 13 निवासी स्व बिनो सहनी के करीब 60 वर्षीय पुत्र रामाशीष सहनी अगरतल्ला में रहकर मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था. बीते शनिवार को हृदय घात होने से मजदूर रामाशीष का मौत अगरतल्ला में ही हो गया. इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों कोहराम मच गया. बुधवार को अहले सुबह मृतक का शव घर पहुंचते ही मृतक की पत्नी शिला देवी सहित उनके परिजनों के रुदन व कन्द्रन से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया. मृतक को पांच पुत्र व तीन पुत्री हैं, जिसमें तीन पुत्र में करण, अर्जुन, नकुल व एक पुत्री राधा अविवाहित हैं. मृतक रामाशीष मजदूरी कर अपने घर के भरण पोषण करता था, उनके मौत हो जाने के बाद उनके परिवार में दुःख का पहाड़ टूट गया है. मृतक का अंतिम संस्कार सिमरिया गंगा तट किया गया. वहीं इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय मुखिया मुन्ना सहनी, सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण शेखर आदि ने मृतक के घर पहुंच कर उक्त घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पीड़ित परिजनों को सांत्वना देते हुए सरकारी सहायता देने की मांग जिला प्रशासन से किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन