ePaper

कल्पवास मेले में सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने भजन पर सबका मन मोहा

Updated at : 02 Nov 2025 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
कल्पवास मेले में सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने भजन पर सबका मन मोहा

सिमरियाधाम के राजकीय कल्पवास मेले में शनिवार की शाम आयोजित संस्कृति संध्या में ग्लोबल आर्ट गड़हरा, बरौनी के कलाकारों द्वारा लोक गीत एवं लघु नाटक की शानदार प्रस्तुति को देख-सुनकर श्रद्धालु अभिभूत हो गये.

विज्ञापन

बीहट. सिमरियाधाम के राजकीय कल्पवास मेले में शनिवार की शाम आयोजित संस्कृति संध्या में ग्लोबल आर्ट गड़हरा, बरौनी के कलाकारों द्वारा लोक गीत एवं लघु नाटक की शानदार प्रस्तुति को देख-सुनकर श्रद्धालु अभिभूत हो गये. प्रस्तुति के आरंभ में आरती कुमारी द्वारा गंगा भजन, देवी गीत-भयली डुमरी के हो फूल,शशिकांत कुमार द्वारा मंगल भवन अमंगल हारी, निर्गुण गीत-अंगना, दुआर, महल अटरिया,विदेशिया लोक गीत पिया गैले कलकतवा ऐ सजनी,राजा जी खजनवा दे द ,कबीर भजन एवं लालू बिहारी ने तेरे नाम का दीवाना तेरे घर को ढूंढता है की बेहतरीन प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. गायक कलाकारों के साथ शशिकांत कुमार ने हारमोनियम,जितेंद्र कुमार ने ढोलक एवं शिव कुमार ने खंजरी और निखिल ने कोरस के रूप में अच्छा साथ निभाया. भजन गीत के उपरांत ग्लोबल आर्ट के नन्हे कलाकारों के द्वारा राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की काव्य रचना रश्मिरथी को लघु नाट्य के रूप में प्रस्तुत किया. राधे कुमार के निर्देशन में रजनीश कुमार, मोहित कुमार, श्याम कुमार, प्रणय कुमार, सत्यम कुमार, प्रितम कुमार, दिलखुश कुमार, बिटू कुमार, श्रेष्ठा प्रियदर्शिनी ने अपने अभिनय से दर्शकों की वाह-वाही लूटी. मौके पर मौजूद जिला कला सांस्कृतिक पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी ने संस्था के सचिव एवं निर्देशक रवि वर्मा सहित सभी कलाकारों को सम्मानित किया. सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की श्रद्धालुओं ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की. देर रात तक श्रद्धालुगण कार्यक्रम में जमे रहें.मंच व्यवस्था एवं मंच संचालन रामसुंदर गांधी ने तथा कार्यक्रम सहयोगी के रूप में और मनीष कौशिक की अहम भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन