ePaper

Begusarai News : अंडा के बदले सड़ा सेब देने से नाराज बच्चों ने किया जमकर हंगामा

Updated at : 14 Dec 2024 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
Begusarai News : अंडा के बदले सड़ा सेब देने से नाराज बच्चों ने किया जमकर हंगामा

Begusarai News : फफौत पंचायत के प्राथमिक विद्यालय चकवा पूर्वी भाग में शुक्रवार को अंडा देने के बदले सड़ा हुआ सेब देने से नाराज बच्चों ने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय व बीआरसी के मुख्य द्वारा के समीप जमकर हंगामा किया.

विज्ञापन

खोदावंदपुर. फफौत पंचायत के प्राथमिक विद्यालय चकवा पूर्वी भाग में शुक्रवार को अंडा देने के बदले सड़ा हुआ सेब देने से नाराज बच्चों ने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय व बीआरसी के मुख्य द्वारा के समीप जमकर हंगामा किया. इतना ही नहीं इस घटना की जानकारी मिलने पर शनिवार को शिकायत करने विद्यालय पहुंचे अभिभावकों के साथ शिक्षकों ने बदतमीजी की. शिक्षकों के इस व्यवहार से आक्रोशित ग्रामीणों, बच्चों व अभिभावकों ने प्रखंड संसाधन केंद्र खोदावंदपुर जाकर वहां मौजूद कर्मियों से अपनी नाराजगी प्रकट की. उस समय बीईओ के मौजूद नहीं रहने से वहां मौजूद कर्मियों व अन्य विद्यालयों के शिक्षकों ने समझा बुझाकर बच्चों एवं उनके अभिभावकों को घर लौटाया. विद्यालय के बच्चों ने बताया कि कुछ माह पूर्व ही उपयोग का तिथि खत्म हो जाने के बाद शिक्षकों के द्वारा हम बच्चों के बीच बिस्कुट वितरण किया गया. जब हमने इसकी शिकायत प्रभारी प्रधानाध्यापक से किया तो उन्होंने डांट फटकार भगा दिये.तब जाकर सभी बच्चों इसकी सूचना अपने माता-पिता को भी दिये. उस समय विद्यालय प्रधान के द्वारा अगले बार से इस तरह की शिकायत अभिभावकों व बच्चों के माता पिता को नहीं मिलने की बात कहीं थी, बावजूद 13 दिसंबर को सड़ा हुआ सेव स्कूली बच्चों के बीच वितरित की गयी. बच्चों ने बताया कि थक हारकर मजबूरन प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी आना पड़ा. वहीं अभिभावकों ने भी बताया कि विद्यालय में पठन पाठन सुचारू रूप से नहीं किया जाता है और शिक्षकों के द्वारा बच्चों के साथ अशब्द का प्रयोग किया जाता है.

कहते हैं बीइओ

स्कूली बच्चों के द्वारा बीआरसी में शिक्षकों के विरुद्ध शिकायत करने की सूचना मिली है, सोमवार को जांच टीम विद्यालय में भेजकर इसकी जांच करवा लेते हैं, उसके बाद विस्तृत जानकारी दे दी जायेगी. हलांकि हम अभी छुट्टी पर दिल्ली जा रहे हैं.

दानी राय, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, खोदावंदपुर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन