साहेबपुरकमाल में 11 दिवसीय महाशिवपुराण कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन
साहेबपुरकमाल में 11 दिवसीय महाशिवपुराण कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ शुभारंभ

नव वर्ष के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के कमलास्थान समस्तीपुर में 11 दिवसीय भव्य महाशिवपुराण कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ.

विज्ञापन

साहेबपुरकमाल. नववर्ष के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के कमलास्थान समस्तीपुर में 11 दिवसीय भव्य महाशिवपुराण कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ. इस अवसर पर गुरुवार को भव्य और आकर्षक कलश शोभा यात्रा भी निकाली गई.गाजे बाजे और डीजे और देवी देवताओं की भव्य झांकी के साथ निकाली गई. शोभा यात्रा में 501कुंवारी कन्याएं विशिष्ट परिधानों में सिर पर कलश धारण कर पूरे गांव का भ्रमण किया.शोभा यात्रा एंग्लो इंडियन पब्लिक स्कूल से प्रारंभ होकर पूरे समस्तीपुर पंचायत का भ्रमण करते हुए कथा स्थल पर पहुंचा जहां विद्वान आचार्यों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा पाठ बाद कलश स्थापित किया गया.शोभा यात्रा में जय श्री राम और अन्य धार्मिक नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हुआ. यज्ञ के प्रथम दिन कलश शोभा यात्रा में कलश यात्री के अलावे हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. मुख्य यजमान मुरारी सिंह और कथावाचक रमाशंकर उपाध्याय जी महाराज की अगुवाई में कलश शोभा यात्रा से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया. यज्ञ आयोजन कमिटी के मुख्य सदस्य एंग्लो इंडियन पब्लिक स्कूल के प्राचार्य पंकज कुमार सिंह, निदेशक कृष्ण मुरारी सिंह सरपंच मनोज कुमार सिंह, राजेन्द्र सिंह, अवधेश सिंह, नागो सिंह सहित आयोजन में सहयोग कर रहे लोगों ने बताया कि नव वर्ष के अवसर पर प्रतिवर्ष हमलोग यहां धार्मिक कार्यक्रमों या महा शिव पुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन करते हैं ताकि क्षेत्र में शांति,समृद्धि और सामाजिक प्रेेम बढ़े.श्री वृंदावन धाम के कथावाचक श्री श्री 108 रमाशंकर जी उपाध्याय महाराज द्वारा 11दिनों तक प्रतिदिन एक बजे से संगीतमयी महाशिव पुराण कथा का वाचन होगा. आयोजकों ने बताया कि कथा स्थल पर पहुंचने वाले हजारों कथा प्रेमियों की बैठने एवं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारी की गई है. मौक़े अनिल सिंह, श्री राम सिंह, रुपेश कुमार, पारस कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता चंदन चौरसिया आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन