उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई

सरकार के द्वारा सभी सरकारी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों को कंपोजिट ग्रांट मद, यूथ व यूको क्लब, विज्ञान आविष्कार मद की राशि उपलब्ध करायी गयी.

विज्ञापन

चेरियाबरियारपुर. सरकार के द्वारा सभी सरकारी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों को कंपोजिट ग्रांट मद, यूथ व यूको क्लब, विज्ञान आविष्कार मद की राशि उपलब्ध करायी गयी. इसका उपयोगिता प्रमाण पत्र अब तक विभिन्न विद्यालयों के द्वारा लंबित रखा गया है. इस पर विभागीय कार्रवाई होगी. उक्त बाबत बीइओ अतहर हुसैन ने बताया छात्र के अनुपात में प्राथमिक विद्यालयों एवं मध्य विद्यालयों को 50, 75 एवं 01 लाख रुपए तक की राशि विभिन्न मंदों के तहत उपलब्ध कराई गई. जिसे विभागीय आदेशानुसार ख़र्च कर उपयोगिता प्रमाण पत्र विभाग को उपलब्ध कराया जाना है. लगभग 95 प्रतिशत विद्यालयों के द्वारा उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करा दिया गया है. परंतु अब भी लगभग 05 प्रतिशत विद्यालयों के द्वारा उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा नहीं किया जा रहा है. जो अत्यंत ही खेदजनक है. बार-बार कहने एवं निर्देशित करने के बावजूद उत्क्रमित मध्य विद्यालय मधुवन, राजेश्वरी प्ल्स टू विद्यालय चेरिया बरियापुर, मध्य विद्यालय मकसपुर, प्राथमिक विद्यालय ज्योतिकुंज गढ़खौली, उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रखंड कॉलोनी चेरिया बरियापुर सहित कुछ अन्य विद्यालयों के द्वारा उक्त उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा नहीं किया गया है. वहीं बीआरसी लेखापाल अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि इन सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को कई बार उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करने के लिए कहा गया है. परंतु अबतक उक्त विद्यालयों के द्वारा कोई पहल नहीं किया जा रहा है. जिसके विरुद्ध वरीय पदाधिकारी को प्रतिवेदन भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन