ePaper

मां के इलाज के लिए कर्ज लेकर घर लौट रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

Updated at : 03 Jan 2026 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
मां के इलाज के लिए कर्ज लेकर घर लौट रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

शनिवार की सुबह थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित जानीपुर ढाला के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर हो गयी.

विज्ञापन

बलिया. शनिवार की सुबह थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित जानीपुर ढाला के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर हो गयी. मृतक युवक की पहचान बलिया नगर परिषद क्षेत्र के जानीपुर वार्ड 24 निवासी भगवान पंडित के 35 वर्षीय पुत्र कैलाश पंडित के रूप में की गयी है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर मृतक का शव रखकर एनएच- 31 को करीब 3 घंटे तक जाम रखा. घटना के संबंध में मृतक की पत्नी सुमन देवी ने बताया कि मृतक अपनी मां का इलाज कराने को लेकर महाजन से कर्ज लेने बलिया बाजार गया था, जहां से 10 हजार रूपये कर्ज लेने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था. इस क्रम में वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया. मृतक युवक किन्नर समाज के साथ रहकर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. जिसके तीन पुत्र भी है. जिसमें बड़ा पुत्र 17 वर्षीय सौरभ कुमार, 12 वर्षीय गौरव कुमार एवं 10 वर्षीय अमनी कुमार बताया गया है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे किन्नर समाज एवं स्थानीय लोगों के द्वारा सड़क जाम कर दिया गया. साथ ही स्थानीय पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की गयी. सड़क जाम किये जाने से एनएच पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया. सड़क के दोनों तरफ गाडि़यों की लंबी कतार लग गयी. इस दौरान किन्नर समाज एवं स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा मृतक के परिजन को सरकारी मुआवजा तत्काल देने की मांग कर रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही प्रशिक्षु आइपीएस सह एसडीपीओ साक्षी कुमारी, थानाध्यक्ष विकास कुमार राय घटनास्थल पर पहुंचकर सरकारी मुआवजा कागजी प्रक्रिया के बाद मिलने की बात कही गयी. जिसके बाद लोगों को समझा-बूझकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा. घंटों सड़क जाम रहने के कारण राहगीरों को आवागमन की परेशानी उत्पन्न हो गयी. कई चार पहिया वाहन स्थानीय बलिया बाजार के रास्ते अपने गंतव्य को जाते दिखे, जिससे बलिया बाजार में भी जाम की स्थिति बनी रही. घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा रहा. पत्नी सुमन देवी सहित तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था. घर में एक भी कमाउ लोग नहीं रहने से परिवार पर भरण पोषण को लेकर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन