दो बाइकों की टक्कर में युवक की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर में युवक की हुई मौत

थाना क्षेत्र के गोविंदपुर तीन पंचायत के सूरो गांव में बुधवार की सुबह उस समय कोहराम मच गया,

विज्ञापन

बछवाड़ा. थाना क्षेत्र के गोविंदपुर तीन पंचायत के सूरो गांव में बुधवार की सुबह उस समय कोहराम मच गया, जब मां को ननिहाल छोड़ने गये युवक का शव अपने घर पहुंचा. मृत युवक का शव गांव पहुंचते ही लोगों की भीड़ जमा हो गयी व् परिजनों के चीख और चीत्कार से मौजूद लोगों का भी दिल दहल गया. नम आंखों से लोग कभी मृत युवक के शव को तो कभी रोते बिलखते बहन व मां को देख रहे थे. गांव में सन्नाटा छा गया. बताते चलें कि गोविंदपुर तीन पंचायत के सूरो गांव के वार्ड संख्या 12 निवासी स्व रंजीत सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार सिंह के रूप में की गयी. परिजनों ने बताया कि उक्त युवक अपने ननिहाल दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के सेम्मुहा गांव अपनी मां को बाइक से पहुंचाने के लिए गया था.

दलसिंहसराय-पगरा से रोसड़ा जाने वाले पुल पर हुआ हादसा

वापस लौटने के दौरान मौसेरे भाई मोहित कुमार के साथ अपने घर लौट रहा था. लौटने के दौरान दलसिंहसराय-पगरा से रोसड़ा जाने वाले पुल पर दूसरी बाइक से आमने सामने टक्कर हो गयी. तेज टक्कर रहने के कारण उक्त युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया. जब तक आस पास के लोगो के द्वारा कही इलाज के लिए ले जाया जाता तब तक उक्त युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. दुर्घटना के बाद बुधवार सुबह जैसे ही शव पैतृक आवास सूरो गांव पहुंचा. स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक युवक के पिता विगत दस वर्ष पूर्व हृदयगति रुक जाने के कारण मौत हो गयी थी. विगत एक सप्ताह पुर्व अपने बहन के लिए शादी तय कर शादी की तैयारी कर रहा था. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक चार भाई बहन में इकलौता भाई था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन