गढ़पुरा प्रखंड की चार पंचायतों में लगाया गया विशेष शिविर

Updated at : 30 Apr 2025 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
गढ़पुरा प्रखंड की चार पंचायतों में लगाया गया विशेष शिविर

गढ़पुरा प्रखंड के मालीपुर वार्ड 12 स्थित महादलित मुहल्ले के अलावे कोरैय, रजौड़ एवं सोनमा में बुधवार को डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मोहल्ले में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

गढ़पुरा. गढ़पुरा प्रखंड के मालीपुर वार्ड 12 स्थित महादलित मुहल्ले के अलावे कोरैय, रजौड़ एवं सोनमा में बुधवार को डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मोहल्ले में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया. आयोजित शिविर के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़पुरा के द्वारा स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया. स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया कि इस शिविर में आने वाले लोगों का उच्च रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, ब्लड सूअर एवं विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं शिविर में दलित एवं महादलित परिवार के लोगों का आयुष्मान कार्ड भी बनवाया गया. इसके अलावे आयुष्मान कार्ड से होने वाले लाभ के बारे में भी लोगों को बताया गया.

लोगों को योजनाओं की दी गयी जानकारी

गढ़पुरा बीडीओ विकास कुमार ने बताया कि मालीपुर पंचायत में शिविर के नोडल पदाधिकारी सीडीपीओ अनूप कुमार जायसवाल, कोरैय में बीपीआरओ समीक्षा झा, रजौड़ में प्रखंड कृषि पदाधिकारी ओम प्रकाश यादव, एवं सोनमा में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह नोडल पदाधिकारी के रूप में थे. इन तमाम शिविरों का निरीक्षण गढ़पुरा बीडीओ विकास कुमार ने किया. बीडीओ ने बताया कि सभी शिविर में मौजूद लाभुको को सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई. इसके अलावे शिविर में जन्म प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड एवं मनरेगा जॉब कार्ड का वितरण किया गया. बीडीओ ने बताया कि रजौड़ में आधार कार्ड के लिए भी कैंप लगाया गया था. इस कैंप में 50 से अधिक नए आधार कार्ड बनाए गए एवं विभिन्न त्रुटि का सुधार भी किया गया. कोरियामा में सीआई कुंदन कुमार, मालीपुर में पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक अजीत कुमार, रजौड़ में विकास मित्र दीपक कुमार राम समेत सैकड़ो की संख्या में दलित एवं महादलित परिवार के लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन