नावकोठी के समसा से कट्टा व गोली बरामद

Updated:
विज्ञापन
नावकोठी के समसा से कट्टा व गोली बरामद

थाना क्षेत्र के समसा से नावकोठी पुलिस ने अवैध हथियार बरामद किया है. साथ ही गलत सूचना देने वाले तथा अन्य व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है.

विज्ञापन

नावकोठी. थाना क्षेत्र के समसा से नावकोठी पुलिस ने अवैध हथियार बरामद किया है. साथ ही गलत सूचना देने वाले तथा अन्य व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने बताया कि थाने के सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार के आवेदन पर यह कार्रवाई की जा रही है. सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि समसा के खलटु तांती के पुत्र सुखो तांती जो कई आपराधिक मामले में वांछित हैं, उनके शिव मंदिर के पास छिपे रहने की सूचना एक व्यक्ति द्वारा मोबाइल पर दी गयी. वहां पहुंचने पर वह व्यक्ति नहीं मिला, परंतु मोबाइल से सूचना देने वाला व्यक्ति मोबाइल पर लगातार संपर्क कर एक घर का पता बताते हुए बोला कि वहां हथियार है. वहां पहुंचने पर जयकिशोर महतो तथा रामपुकार महतो के गलियारा के बीच सफेद झोला में बंधा हुआ कुछ देखा गया. जिसमें एक देसी कट्टा तथा एक गोली मिली. जब्ती सूची के अनुसार बरामद उक्त हथियार देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि उक्त सूचना देने वाले जो मोबाइल पर फोन कर हथियार बरामद स्थल के बारे में सूचना दे रहा था. उक्त घर वाले को झूठा केस में फंसाने के उद्देश्य से फेंका हो. उन्होंने थानाध्यक्ष से सूचक एवं अन्य अज्ञात के विरुद्ध कार्रवाई करने की अनुशंसा की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन