हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज, पांच लोग आरोपित

Updated:
विज्ञापन
हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज, पांच लोग आरोपित

मंझौल पंचायत 03 गोरखौली वार्ड 03 निवासी रामविलास सदा की पत्नी रेखा देवी ने मंझौल थाना में अपने पुत्र विक्रम कुमार (17) की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है.

विज्ञापन

मंझौल. मंझौल पंचायत 03 गोरखौली वार्ड 03 निवासी रामविलास सदा की पत्नी रेखा देवी ने मंझौल थाना में अपने पुत्र विक्रम कुमार (17) की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है. दर्ज प्राथमिकी में रेखा देवी ने बताया है कि अपने परिवार के साथ पंजाब थी. मेरा पुत्र विक्रम कुमार अकेले गढ़खौली स्थित अपने घर में रहता था. 27-10- 25 की रात्रि में मेरा पुत्र विक्रम कुमार गढ़खौली स्थित अपने घर में अकेले सोया हुआ था. मेरे बगल के ही पांच लोगों ने घर में सोए हुए मेरे पुत्र विक्रम कुमार को उठाकर बेरहमी से मारपीट कर हत्या कर दी तथा रातो रात उसके शव को घर से लगभग 800 मी दूर एक गाछी के पास जमीन खोदकर गाड़ दिया. 28-10- 2025 को सूचना मिलने पर हम लोग 31- 10 -25 को घर गढखौली आए तथा अपने पुत्र के शव की खोजबीन किया. बाद में शव मिलने पर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने घटनास्थल से शव को उठाकर पोस्टमार्टम करवा कर हम लोगों को सौंप दिया. श्राद्ध कर्म में व्यस्त रहने के कारण विलंब से 05-11- 2025 को आवेदन दे रही हूं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन