नौलखा मंदिर में उमड़ी भीड़, काली मंदिर में कतारबद्ध होकर श्रद्धालुओं ने की पूजा

Updated:
विज्ञापन
नौलखा मंदिर में उमड़ी भीड़, काली मंदिर में कतारबद्ध होकर श्रद्धालुओं ने की पूजा

नव वर्ष के पहले दिन शहर के नौलखा मंदिर में जहां भीड़ लगी रही, वहीं प्रसिद्ध काली मंदिर में कतारबद्ध होकर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की.

विज्ञापन

बेगूसराय. नव वर्ष के पहले दिन शहर के नौलखा मंदिर में जहां भीड़ लगी रही, वहीं प्रसिद्ध काली मंदिर में कतारबद्ध होकर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की. नौलखा मंदिर की एक झलक पाने के लिए आने वाले श्रद्धालु बेताब रहे. मंदिर परिसर की अदभुद छटा को देखकर लोग भाव विभोर हुए. भीड़ को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये थे. भीड़ को लेकर काफी देर तक जाम का नजारा बना रहा. इस मौके पर बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले व महिलाओं की खरीदारी को लेकर दुकानें सजायी गयी थीं, जहां लोगों ने जमकर खरीदारी की. वहीं दूसरी ओर शहर के काली मंदिर में सुबह से लेकर शाम तक लोगों की भीड़ लगी रही. अत्यधिक भीड़ हो जाने के कारण लोग कतारबद्ध होकर पूजा अर्चना किया. वहीं विष्णुपुर चौक स्थित शिवमंदिर के पास भव्य झांकी बनायी गयी थी. नौलखा मंदिर जाने वाले लोग इस झांकी का अवलोकन कर आगे बढ़ रहे थे. वहीं नव वर्ष को लेकर शहर के कर्पूरी स्थान मंदिर, मुंगेरीगंज स्थित शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन