अहमदाबाद में देवपुरा के मजदूर की सड़क दुर्घटना में मौत

Updated:
विज्ञापन
अहमदाबाद में देवपुरा के मजदूर की सड़क दुर्घटना में मौत

प्रखंड की विष्णुपुर पंचायत के देवपुरा के 45 वर्षीय एक मजदूर की सड़क दुर्घटना में गुजरात के अहमदाबाद में मौत हो गयी.

विज्ञापन

नावकोठी. प्रखंड की विष्णुपुर पंचायत के देवपुरा के 45 वर्षीय एक मजदूर की सड़क दुर्घटना में गुजरात के अहमदाबाद में मौत हो गयी. मृतक व्यास महतो का छोटा पुत्र सुधीर महतो हैं. घटना के सिलसिले में मृतक के भाई सुनील कुमार ने बताया कि मृत मजदूर एक जनवरी की रात को बाजार से डेरा जा रहे थे. सड़क पार करने के दरम्यान तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गये. इलाज के लिए ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी. परिजनों ने उनके शव को एंबुलेंस के माध्यम से पैतृक आवास देवपुरा लाये. रविवार की सुबह शव पहुंचते ही परिजनों के करुण क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन हो गया. उपस्थित लोगों के आंखों से आंसू रुक नहीं रहे थे. माता अमला देवी, पत्नी रूबी देवी, दहाड़ मारकर रो रही थी. मृतक के तीन बच्चे हैं बड़ी लड़की गुड़िया कुमारी, पुत्र उमंग कुमार और सुमांग कुमार भी पिता के शव से लिपटकर रो रहे थे. ढांढस देने वाले के भी आंखें नम थी. बडे भाई अशोक महतो भाई सुशील महतो भी अवाक थे. छोटे-छोटे तीन बच्चे के लालन पालन और परवरिश मृतक के कंधों पर था. जदयू नेत्री अर्चना कुमारी, भाजपा नेता सच्चिदानंद महतो, मधुसूदन महतो सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता आदि ने घटना पर अफसोस और दुख का इजहार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन