पेट्रोल पंप पर डीजल ले रही हाइवा गाड़ी में लगी आग

Updated:
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर डीजल ले रही हाइवा गाड़ी में लगी आग

फुलवड़िया थानाक्षेत्र अंतर्गत एनएच 28 जानकी पेट्रोल पंप पर गुरुवार की देर रात डेढ़ बजे डीजल लेने पहुंची हाइवा गाड़ी के केबिन में अचानक आग लग जाने से अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया.

विज्ञापन

बरौनी. फुलवड़िया थानाक्षेत्र अंतर्गत एनएच 28 जानकी पेट्रोल पंप पर गुरुवार की देर रात डेढ़ बजे डीजल लेने पहुंची हाइवा गाड़ी के केबिन में अचानक आग लग जाने से अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि पेट्रोल पंप के नोडल के पास गाड़ी खड़ी थी और इंजन वायरिंग में सार्ट सर्किट से केबिन में आग लग गयी. लेकिन पेट्रोल पंप कर्मी और स्थानीय लोगों की तत्परता से पेट्रोल पंप पर मौजूद अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पाया जा सका और बहुत बड़ा हादसा टाला जा सका. लोगों ने बताया कि देखते ही देखते आग की लपटें इतनी तेज हो गई कि पेट्रोल पंप नोजल सेड में आग और धुंआ ने भयंकर रूप ले लिया. लेकिन स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर काबू पाया जा सका. घटना की सूचना पर देर रात फुलवड़िया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुटी है. इस घटना को लेकर लोगों में दहशत में बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन